{"_id":"69d40850d0d83e83310553ed","slug":"sai-ncoe-boxers-finish-second-in-coas-cup-rohtak-news-c-17-roh1020-836088-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीओएएस कप में साई एनसीओई के मुक्केबाजों ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीओएएस कप में साई एनसीओई के मुक्केबाजों ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
37-द्वितीय स्थान पर आने वाली साई एनसीओई रोहतक के मुक्केबाजों की टीम ट्रॉफी व कोच के साथ। स्रोत
रोहतक। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) पुणे में आयोजित दूसरी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) कप पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में साई एनसीओई के मुक्केबाजों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह स्पर्धा 31 मार्च से चार अप्रैल तक हुई।
पुरुष वर्ग में 10 मुक्केबाजों ने रिंग में दम दिखाया। इसमें रोहित मोर (60 किग्रा) ने हिमाचल प्रदेश के नवराज को 3:2 के अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं नवीन कुमार (90+ किग्रा) ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। टीम के लिए शौर्य पटवा (50 किग्रा), अंकित शर्मा (55 किग्रा) और ईशान कटारिया (90+ किग्रा) ने अपनी खेल कुशलता से कांस्य पदक जीते।
इसके अलावा, आशीष कुमार (85 किग्रा) ने भी कड़ा संघर्ष करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला वर्ग में रोहतक की रितिका (80 किग्रा) और अनामिका (51 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। कोमल (80 किग्रा) और शशि (65 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य जीतने वाली खिलाड़ियों में तन्नू (60 किग्रा), पार्थवी (65 किग्रा) और निर्झरा (+80 किग्रा) शामिल रहीं।
विज्ञापन
टीम की अन्य प्रतिभागियों मोहिनी, ललिता और स्वीटी ने भी रिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। साई एनसीओई रोहतक के उप निदेशक गौरव रावत ने पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ की सराहना की। टीम की इस जीत में चीफ कोच डीएस यादव, दलबीर सिंह, रामानंद, भारती ठाकुर, हरिओम, रक्षिता और कोम्मु शोभनबाबू की अहम भूमिका रही है।