फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sagar Nizampuria reached behind the bars, Sunny could not be caught by the police

Rohtak News: सलाखों के पीछे पहुंचा सागर निजामपुरिया, पुलिस के हाथ नहीं आया सन्नी

Tue, 19 Nov 2024 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sagar Nizampuria reached behind the bars, Sunny could not be caught by the police
रोहतक। गैंगस्टर सन्नी के साथी सागर निजामपुरिया को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। रिटौली गांव में दबिश देकर सागर को काबू किया गया था। उधर, दो दिन सागर से पूछताछ के बावजूद पुलिस गैंगस्टर सन्नी व उसके साथी रवि तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के अनुसार लंबे समय से रिटौली निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के युवक सन्नी व उसके भाई अंकित उर्फ बाबा के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। भाऊ विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, जबकि सन्नी स्थानीय स्तर पर सक्रिय है। सन्नी व उसके साथी रवि को झज्जर पुलिस ने अक्तूबर में काबू किया था। आर्म्ज एक्ट में जमानत मिलने के बाद शनिवार को सन्नी, रवि व निजामपुर निवासी सागर गांव में आए। इसकी भनक सीआईए प्रथम को लग गई। सीआई ने दबिश दी, लेकिन सन्नी व रवि फरार होने में कामयाब रहे। सागर को पुलिस ने दबोच लिया था, उसे दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed