फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sagar Nara selected in JSW

Rohtak News: सागर नारा जेएसडब्ल्यू में चयनित

Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Sagar Nara selected in JSW
झज्जर। बॉक्सर सागर नारा का चयन जेएसडब्ल्यू इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बल्लारी कर्नाटक में हुआ है। यह देश के बेहतरीन सेंटरों में आता है जहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी मेहनत करते हैं। सागर नारा पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि सागर नारा हरियाणा चैंपियन भी रह चुके हैं। सागर नारा हाल ही में हुई अंडर 22 एशियाई चैंपियनशिप नेशनल ट्रायल में फाइनल में सेना के मुक्केबाज से स्कोर 3/2 से रह गये थे। सागर झज्जर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। सागर के पिता सरताज नारा अपने बच्चों की प्रैक्टिस करवाने के लिए किराए के मकान पर रहकर पिछले 5 वर्षों से बेटे का अभ्यास करवा रहे हैं। इसके लिए जिला झज्जर मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, हरियाणा मुक्केबाजी खजांची प्रवीर गहलोत और सरताज नारा ने हितेश देशवाल और सागर नारा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed