फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sadhvi Deva Thakur accuses women leader Poonam Man Bura of threatening her, not taking action on police

साध्वी देवा ठाकुर ने महिला नेता पूनम मान बूरा पर धमकाने, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

Sat, 21 Sep 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Deva Thakur accuses women leader Poonam Man Bura of threatening her, not taking action on police
देवा इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन साध्वी देवा ठाकुर ने महिला नेता पूनम मान बूरा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह करनाल में उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा चुकी हैं, लेकिन आज तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। वह इसका कारण जानना चाहती हैं। शुक्रवार को यह आरोप देवा ठाकुर ने निजी रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में जडे़। उन्होंने बताया कि पूनम बूरा सोशल मीडिया पर लंबे समय से गलत बोल रही है। वह उनको तीन घंटे के अंदर आश्रम तोड़ने व अंजाम भुगतने की तक की धमकी दे चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के माध्यम से धमकी दी कि वह आ रही हैं और उनका आश्रम क्षतिग्रस्त कर देेंगी। इसकी एफआईआर उन्होंने 27 जुलाई 2019 को करनाल पुलिस में दर्ज करवाई थी। वह कई बार करनाल एसपी, डीएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं, लेकिन करनाल पुलिस ने पूनम बूरा को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

रोहतक पहुंची करनाल पुलिस, कोर्ट में लगा सकती है प्रोडक्शन वारंट की अर्जी
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार पूनम बुरा के खिलाफ दो महीने पहले करनाल में भी साध्वी देवा ठाकुर की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी कारण आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही करनाल पुलिस शुक्रवार को रोहतक पहुंची। लेकिन सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा आरोपी को फिर एक दिन के रिमांड पर लेने के कारण कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दाखिल नहीं की। अब शनिवार को करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन

जब पूनम मान बूरा की तरफ अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई, तब पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया था कि पूनम मान बूरा के खिलाफ करनाल में भी केस दर्ज है। शुक्रवार को करनाल पुलिस द्वारा अदालत में प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए कोई याचिका लगाने की सूचना नहीं है। इससे ज्यादा मुझे करनाल केस के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडवोकेट जितेंद्र हुड्डा, पूनम मान बूरा के वकील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed