फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rural sanitation workers extend strike till May 22

Rohtak News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 22 मई तक बढ़ाई हड़ताल

Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers extend strike till May 22
31-रोहतक लघु सचिवालय के सामने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस
रोहतक। भीषण गर्मी में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) राज्य कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 15 मई से जारी हड़ताल को 22 मई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सामने विरोध धरने में बुधवार को जिला प्रधान दलेर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र दलित व गरीब विरोधी है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ हरियाणा की सरकार ने विश्वासघात किया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने व 26,000 रुपये मासिक देने का वायदा किया था लेकिन लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीटू राज्य उप प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार देश की सुप्रीम कोर्ट और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसलों को लागू नहीं कर रही है। यह पूरी तरह से कोर्ट की अवमानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय अनुसार सभी सरकारी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करने ऐतिहासिक फैसला लिया है। नरेश ने कहा कि यह समाज के सबसे गरीब सबके से आने वाले हैं। यह पूरी तरह से साधन हीन हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए मासिक वेतन कम से कम 30,000 रुपये किया जाए। इस दौरान सीटू जिला प्रधान प्रकाशचंद्र, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की नेत्री शीला, सीटू जिला सचिव विनोद, सुमित्रा, अंगूरी, राकेश, रंजीत, विक्रम, विजय व जगमिंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed