फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, mariage

शर्तों का पहाड़ नहीं लांघ पाए शादी वाले परिवार

Thu, 24 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 24 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, mariage
शादी वाले परिवारों को कैटरर और मैरिज हॉल मालिक नहीं दे रहे शपथपत्र - फोटो : amar ujala
शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये निकालने की छूट के बावजूद दूल्हा-दुल्हन और अभिभावक बैंकों के ‘फेरे’ लगाने को मजबूर हैं। बुधवार को शादी का कार्ड लेकर बैंक पहुंचे किसी भी अभिभावक को ढाई लाख रुपये नहीं मिले। बैंक अधिकारियों ने ऐसे लोगों से दो टूक कहा कि मैरिज हॉल बुकिंग की रसीद और कैटरर का शपथपत्र देने के बाद ही पैसे मिलेंगे। वह भी तब जबकि पैसा खाते में आठ नवंबर से पहले जमा किया गया हो। लोग शर्तों का यह पहाड़ नहीं लांघ पाए और निराश होकर बड़बड़ाते हुए चले गए। कह रहे थे कि सरकार ने सुविधा नहीं, बेबसी दी है। हम लोग अपने ही पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के 15वें दिन भी बैंकों में पैसे निकालने, बदलने और जमा करने के लिए मारामारी रही। सबसे बुरी हालत शादी वाले परिवारों की रही। सरकार ने ऐसे लोगों को ढाई लाख रुपये निकालने की छूट तो दे दी है, लेकिन उसके लिए शर्तें इतनी कड़ी कर दी हैं कि किसी के लिए पैसे निकालना मुश्किल हो गया है। फिर भी लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। पूरे दिन कई बैंकों में अपने ही पैसे निकालने के लिए शादी वाले परिवार परेशान रहे। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कैटरर और मैरिज हॉल वाले एडवांस का शपथ पत्र नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सप्ताह में निकलने वाली 24 हजार रुपये की राशि से कैसे शादी करें? वहीं, बैंकों मेें सुबह से ही नोट बदलवाने, जमा कराने और निकालने वालों की भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच अधिकतर बैंकों में कैश की किल्लत होने लगी। इसके बाद तो चुनिंदा लोग ही रहे। जबकि नकदी जमा करने वाले जमे रहे।
विज्ञापन


अधिकतर एटीएम रहे बंद, दोपहर बाद बैंक में भी नहीं मिले पैसे

दूसरी ओर, कैश की किल्लत की वजह से जहां अधिकतर एटीएम बंद रहे और बैंकों से नकदी नहीं मिल सकी, वहीं एसबीआई की मुख्य शाखा में पुराने नोट नहीं बदले जा रहे थे। नकदी जमा कराने और निकालने के लिए भी अलग-अलग टोकन दिए जा रहे थे। बैंक कर्मियों का कहना था कि यह सब भीड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुराने नोट बदलवाने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरर नहीं दे रहे शपथ पत्र

बेटी की 12 दिसंबर को शादी है। पिछले चार दिन से ढाई लाख रुपये निकालने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। कैटरर और मैरिज हॉल वालों ने शपथ पत्र देने से मना कर दिया है। ऐसे में अपने खाते से ही ढाई लाख रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। बेटी की शादी के लिए तैयारियां करनी हैं और हाथ में पैसे नहीं हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
- देवेंद्र, झज्जर रोड।

भतीजे की शादी के लिए नहीं निकाल पाए पैसे
भतीजे की शादी नौ दिसंबर को है। ढाई लाख रुपये निकालने के लिए बैंक आए थे। बैंक कर्मचारी ने शपथ पत्र लाने को कहा है। साथ ही, आठ नवंबर से पहले जमा राशि में से ही ढाई लाख रुपये निकाल सकते हैं। सरकार ने शादी वाले परिवारों को सुविधा नहीं, बेबसी दी है। हम अपनी ही जमा पूंजी को नहीं निकाल सकते हैं।
- इंद्र सिंह, विकास नगर।

सुनार ने चेक लेने से किया मना
बेटे की शादी 16 नवंबर को थी। नोटबंदी के कारण रिश्तेदारों से पैसे लेकर जैसे-तैसे शादी कर दी। सुनार की पेमेंट करनी थी तो उसे चेक दे दिया, लेकिन उसने चेक लेने से मना कर दिया। अब उसके खाते में पैसे जमा कराने आए हैं।

- सुदेश/विकास, प्रीत विहार कालोनी।

बैंकों को आरबीआई से नहीं मिल रही पर्याप्त नकदी

नोटबंदी के चलते बैंकों में नकदी की किल्लत चल रही है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिल रहा है। जिस वजह से समस्या आ रही है। अधिकतर बैंकों को रोजाना 20 से 30 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि करोड़ों का लेन-देन है। पीएनबी के सर्कल कार्यालय के सीनियर मैनेजर नरेश चंद मित्तल ने बताया कि उनकी जिले में 34 शाखाएं हैं। दो करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं। इतनी कम राशि में बैंकों व एटीएम को चलाना है। फिर भी, पीएनबी शहर में नौ एटीएम चला रहा है। एक घंटे बाद ही नकदी खत्म हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed