फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rs 70 crore will be a permanent solution to the flood problem in a dozen villages: Dushyant Chautala

एक दर्जन गांवों में 70 करोड़ रुपये से बाढ़ की समस्या का होगा स्थायी समाधान : दुष्यंत चौटाला

Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 70 crore will be a permanent solution to the flood problem in a dozen villages: Dushyant Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। गांवों का चहुंमुखी विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए साढ़े तीन साल के कार्यकाल में गठबंधन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ये बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को शामदो गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि गांव दर गांव डिजिटल लाइब्रेरी एवं कम्यूनिटी सेंटरों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा तालाबों का सुंदरीकरण, सार्वजनिक चौपालों का जीर्णोद्धार, व्यायामशालाओं एवं ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण भी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए सरकार ने व्यापक नीति बनाई है। इसके लिए पंचायत की ओर से उपलब्धता के अनुसार एक, दो अथवा तीन एकड़ भूमि देने पर कम्यूनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल 200 से ज्यादा कम्यूनिटी सेंटर व 950 ई-लाइब्रेरी निर्माणाधीन हैं। सरकार ने किसानों को बाढ़ की विकराल समस्या से स्थायी तौर पर निजात दिलवाने के लिए वर्तमान बजट में 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में सरकार ने प्रदेश के नौ जिलों का चयन किया है। इसमें बारिश के वक्त बाढ़ आने से किसानों की फसल खराब हो जाती थी। इन सभी क्षेत्रों में सरकार चूस बोर लगाकर किसानों को बड़ी राहत दे रही है। इसका लाभ गांव शामदो के अलावा छात्तर के साथ लगते करीब एक दर्जन गांवों के किसानों को भी मिलेगा। इन गांवों में चूस बोर लगाने पर 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि सरकार मंजूर कर चुकी है। उपमुख्यमंत्री ने नगूरां, हसनपुर, थुआ, खेड़ी बुल्ला, दुड़ाना, बिघाना , कटवाल, गोहिया, दिल्लूवाला, जीवनपुर गांवों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अमरजीत ढांडा, एसडीएम रोहित कुमार, जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, गंगासिंह वाल्मीकि, जोरा सिंह डूमरखां, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, मियां सिंह सिहाग, बिट्टू नैन, शमशेर नगूरा, बलविन्द्र सिंह, कप्तान सिंह भी मौजूद रहे।

बॉक्स
खेतों में जाने वाले रास्तों को किया जा रहा पक्का
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना हलका में अब तक खेत खलियान योजना के तहत खेतों के रास्तों को पक्का किया जा चुका है, जिन पर 58 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने चांदपुर गांव में श्मशान घाट की चाहरदीवारी, रास्ता व शेड के निर्माण तथा दादा चुड़ियाराम के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की। गांव के स्कूल परिसर में मिट्टी भरवाने का निर्देश एसडीएम को दिया ताकि बरसात के मौसम में जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed