{"_id":"66f702ba36f25d290e013b87","slug":"rs-470-lakh-found-in-three-cars-at-the-checkpoint-rohtak-news-c-17-roh1020-514556-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाके पर तीन कारों में मिले 4.70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाके पर तीन कारों में मिले 4.70 लाख रुपये
विज्ञापन
27सीटीके60..मॉडल टाउन स्थित नाके पर पकड़े रुपयों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
रोहतक। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात पुलिस ने मॉडल टाउन स्थिति निजी अस्पताल के सामने लगे नाके पर तीन कारों से चार लाख 70 हजार रुपये जब्त किए हैं। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई। इसी दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिखी एक कार को अधिकारियों ने बगैर जांच ही जाने दिया, जबकि इसमें भी एक लाख से अधिक रुपये होने की चर्चा रही।
चुनाव के चलते जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर 15 जगह नाकेबंदी की गई है। इन पर 24 घंटे पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जावन जांच कर रहे हैं। शुक्रवार रात मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल के पास सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाके पर तीन कारों की जांच के लिए रोकी। यहां अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात थे। जांच में चार लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। इसके चलते तीनों कारों व रुपये जब्त कर लिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जांच के दौरान ही नाके से एक और कार गुजरी। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिखा था। इस कार को नाके पर रोका नहीं गया। पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें बगैर रोकटोक ही जाने दिया। इस कार में भी करीब एक लाख रुपये हाेने की चर्चा गर्माई रही।
पुलिस कर्मचारी के नशे में होने का आरोप
कार चालक गौरव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। इसी ने रुपये जब्त करने की कार्रवाई की। इसका विरोध करने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उक्त पुलिसकर्मी को नाके से भगा दिया।
विज्ञापन
वर्जन:
नाके पर तीन संदिग्ध कारें पकड़ी गई हैं, इनमें 4.70 लाख रुपये मिले हैं। वाहन व नकदी जब्त कर दी गई है। मामले में कार्रवाई जारी है।
जगबीर सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना।