फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rothak: Father kills son in Maina

Rothak: मायना में पिता ने की बेटे की हत्या, कहासुनी में कुल्हाड़ी से सिर पर किए वार; हालत नाजुक

Mon, 17 Nov 2025 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 12:12 AM IST
सार

मायना गांव में रविवार रात दस बजे के करीब कहासुनी के दौरान पिता ने बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Rothak: Father kills son in Maina
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

मायना गांव में रविवार रात दस बजे के करीब कहासुनी के दौरान पिता ने बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। शिवाजी कॉलोनी पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। रविवार रात राजन और उसके पिता जगबीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।



मामला इतना बढ़ गया कि तैश में आकर पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जगबीर ने बेटे पर एक नहीं पांच-छह वार किए। इससे उसके सिर से खून के फव्वारे फूट पड़े। राजन लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। यही नहीं, पिता ने बेटे के दाएं हाथ पर भी कुल्हाड़ी से दो वार किए। शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस गंभीर हालत में राजन को लेकर पीजीआई पहुंची। उसका उपचार चल रहा है, मगर हालत नाजुक बनी हुई है। शिवाजी कॉलोनी थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed