{"_id":"67c36ef3c6f17937890307ad","slug":"rohtaks-daughter-shafali-took-delhi-to-the-playoffs-with-her-brilliant-innings-rohtak-news-c-17-roh1020-609899-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक की बेटी शैफाली ने धुआंधार पारी खेल दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक की बेटी शैफाली ने धुआंधार पारी खेल दिल्ली को प्लेऑफ में पहुंचाया
Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
शैफाली वर्मा। स्रोत : सोशल मीडिया
महिला प्रीमियर लीग में शनिवार को रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा पूरे धैर्य के साथ खेली। धुआंधार रनों की बारिश कर दिल्ली को सबसे पहले सेमीफाइनल (प्लेऑफ) में पहुंचाने का काम किया। शैफाली ने छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि चौके की मदद से मैच जिताया।
दिल्ली कैपिटल्स व मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग का मैच रोमांचक रहा। शनिवार को मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। शैफाली वर्मा ने धैर्य के साथ शानदार पारी खेली। छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ 43 गेंदों पर 186.05 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाकर मैच भी जिताया। शैफाली की आतिशी पारी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पिता संजीव वर्मा ने बेटी के इस शानदार प्रदर्शन प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि बेटी ने बहादुरी के साथ शानदार खेल दिखाया है।
मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान मेग लैनिंग केवल 2 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शैफाली वर्मा ने जेस जोनासन के साथ मिलकर 6 ओवर में 41 रन बनाए। इसमें 16 गेंदों 5 चौके की मदद से 27 रन बनाए। शैफाली ने जॉर्जिया वेयरहैम की गेंद पर छक्का लगाकर महिला प्रीमियर लीग में इस सीजन का पहला अर्धशतक बनाया। इससे पहले दो मैचों में 44 व 43 रन बनाए थे। वह अर्धशतक बनाने से चूक गई थीं। इससे पहले दिल्ली टीम की कप्तान मेग लैनिंग व जेस जोनसन अर्धशतक बना चुकी हैं।