{"_id":"68fbe028d7e2d85af10dbcdf","slug":"rohtaks-daughter-sarika-reached-the-final-of-the-world-wrestling-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-750340-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वर्ल्ड कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं रोहतक की बेटी सारिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वर्ल्ड कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं रोहतक की बेटी सारिका
विज्ञापन
37...सारिका मलिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक की बेटी सारिका ने फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता 20 से 27 अक्तूबर तक सर्बिया में आयोजित की जा रही है। कोच मनदीप ने सारिका मलिक को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सारिका जिले के बसंतपुर गांव की निवासी हैं। ओलंपियन साक्षी मलिक को देखकर खेलना शुरू किया था। सारिका ने वर्ष 2022 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य और 2024 में रजत पदक जीता। वहीं, 2024 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया।
2024 में सीनियर नेशनल व जूनियर नेशनल में रजत, 2024 में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में खेलों इंडिया में कांस्य पदक जीता। अगस्त 2025 में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
कोच मनदीप ने मैच से पहले सारिका को बोला था-संभलकर खेलना
कोच मनदीप ने बताया कि सारिका को मैच से पहले बोला था कि फोकस करके रखना है और मैच के अंत तक पैरों को बचाकर रखना है। जब वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही थी तो कहा था कि स्वर्ण पदक जीतकर आना है। उन्होंने कहा कि सारिका के फाइनल में पहुंचने पर बहुत खुश है। उम्मीद है शनिवार को शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीतेंगी।
-- -- --
सारिका की मां उर्मिला ने कि बताया, पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। मैंने, सारिका की दादी, बुआ व भाई ने पूरा मैच फोन पर लाइव मैच देखा। सारिका के पिता अजय कुमार मलिक घर से बाहर हैं लेकिन उन्होंने भी पूरा मैच लाइव देखा है। कहा, बेटी सारिका ने शुक्रवार को जिस तरह जोश के साथ मैच खेला है, उम्मीद है शनिवार को भी ऐसे ही खेलकर स्वर्ण पदक जीतेगी।