फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Chaudhary Bansi Lal Stadium will host the Ranji Trophy.

Rohtak News: रोहतक का चौधरी बंसीलाल स्टेडियम करेगा रणजी ट्राॅफी की मेजबानी

Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Chaudhary Bansi Lal Stadium will host the Ranji Trophy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली को एक बार फिर प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी मिली है। इस मैदान पर हरियाणा की टीम महत्वपूर्ण मुकाबले खेलेगी। इसकी शुरुआत अक्तूबर के अंत में होगी।

इस साल रणजी ट्रॉफी के मुकाबले 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं लेकिन लाहली स्टेडियम में पहला मैच 25 अक्तूबर को हरियाणा और त्रिपुरा के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को हरियाणा और उत्तराखंड के बीच होगा। तीसरा और अंतिम मैच 16 नवंबर को हरियाणा और सर्विसेज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन



मैदान की खासियत और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

चौधरी बंसीलाल स्टेडियम अपनी खासियतों के लिए जाना जाता है। इस मैदान की पिच अक्सर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देती है और इस पर कम रन बनते हैं जिससे हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पिच का यह स्वभाव बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है और गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है जिससे दर्शकों को हर गेंद पर रोमांच का अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
स्थानीय खिलाड़ियों पर सबकी खास नजर रहेगी। 2024 में हरियाणा और पंजाब के बीच हुए एक मैच में रोहतक के निशांत सिंधु ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वहीं हरियाणा और केरल के बीच हुए दूसरे मैच में करनाल के अंशुल कंबोज ने 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। इन दोनों खिलाड़ियों से इस बार भी उसी तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है जो न सिर्फ टीम को जीत दिलाएगा बल्कि प्रशंसकों का दिल भी जीत लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed