फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's all-rounder cricketer Nishant Sindhu selected in India A team

Rohtak News: रोहतक के ऑलराउंडर क्रिकेटर निशांत सिंधु का भारत ए टीम में हुआ चयन

Wed, 17 Sep 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's all-rounder cricketer Nishant Sindhu selected in India A team
02 निशांत सिंधु।
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के ऑलराउंडर क्रिकेटर निशांत सिंधु को भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे। इसकी शुरुआत 30 सितंबर को होगी। शहर के शीतल नगर में रहने वाला यह युवा क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। वर्ष 2025 आईपीएल में निशांत गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे हैं।
सितंबर में ही हुई दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में निशांत ने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने पांच विकेट लेने के साथ 82 रन बनाए थे। निशांत के पिता सुनील सिंधु ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जिले के नौनंद गांव का रहने वाला है लेकिन 42 साल पहले रोहतक के शीतल नगर में बस गए थे।
विज्ञापन

निशांत उनके इकलौते बेटे हैं। सुनील सिंधु खुद राज्य स्तर के मुक्केबाज रहे हैं और पहले वह निशांत को भी मुक्केबाज बनाना चाहते थे। तीन साल की उम्र में निशांत को लकड़ी के बैट और प्लास्टिक की गेंद से खेलते देखकर उन्हें लगा कि उनका बेटा क्रिकेटर भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल की उम्र में निशांत ने शीला बाईपास स्थित अकादमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की। उन्होंने झज्जर रोड पर कोच अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। उनकी किस्मत चमकी और 2022 में उन्हें अंडर-19 राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। निशांत की मां वंदना एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। संवाद

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में की थी हरियाणा की कप्तानी
निशांत ने 2018-19 में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हरियाणा टीम की कप्तानी भी की थी। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 572 रन बनाने के साथ 23 विकेट लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उसी साल हरियाणा ने फाइनल में झारखंड को हराकर खिताब जीता था।
वह हरियाणा नॉर्थ जोन और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा था। 2022 में वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे और कुछ मैचों में कप्तानी भी की। उस विश्व कप में उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए थे।



निशांत की बल्लेबाजी व गेंदबाजी के आंकड़े
फर्स्ट क्लास मैच में 30 मैच, 49 पारियों में 1905 रन बनाए हैं व 69 विकेट लिए हैं। इसमें उच्चतम स्कोर 165 रन है। लिस्ट ए मैचों में 36 मैच, 29 पारियों में 755 रन व 40 विकेट लिए व उच्चतर स्कोर 88 रन है। वहीं, टी-20 मैचों में 26 मैच, 21 पारियों में 326 रन व 17 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed