फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   .Rohtak won in the women's and men's netball category

Rohtak News: .नेटबॉल के महिला व पुरुष वर्ग में रोहतक ने मारी बाजी

Tue, 05 Aug 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
.Rohtak won in the women's and men's netball category
राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल मैच में खेलते झज्जर
रोहतक। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ नेटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में रोहतक स्वर्ण पदक, झज्जर रजत पदक और पानीपत की टीम कांस्य पदक विजेता बनी। महिला वर्ग में रोहतक ने स्वर्ण पदक, झज्जर ने रजत पदक और रेवाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। बॉक्सिंग के महिलाओं के अंतिम राउंड में रोहतक की आरती ने स्वर्ण और अंबाला की जसलीन ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण बॉक्सिंग हाल में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की नेटबॉल, फुटबॉल और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की नेटबॉल, फुटबॉल व बॉक्सिंग विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल विभाग की मंडल उपनिदेशक सुनीता खत्री, गौरव सौलंकी, साई के निदेशक सचिन, अनिल मलिक, मंदीप दलाल, विनोद कुमार, कार्यकारी खेल अधिकारी गुलाब सिंह व अनूप सिंह भी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की तीन खेल प्रतियोगिताओं नेटबॉल, फुटबॉल व बॉक्सिंग में पुरुष व महिला के तहत 1840 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल विभाग की मंडल खेल उपनिदेशक सुनीता खत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्ग में महिला व पुरुष श्रेणियों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
महिला बॉक्सिंग में रोहतक की टीम मिला कांस्य :

बॉक्सिंग टीम चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में भिवानी की टीम ने 13 अंक के साथ प्रथम स्थान, पंचकुला की टीम ने 11 अंक के साथ द्वितीय स्थान व फतेहाबाद की टीम ने 9 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रेवाड़ी की टीम ने 13 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कैथल की टीम ने 11 अंक प्राप्त कर रजत पदक व रोहतक की टीम ने 7 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, फुटबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में भिवानी ने स्वर्ण पदक, हिसार ने रजत पदक व रोहतक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंबाला के अब्दुल कुमार ने स्वर्ण व फतेहाबाद के वंश ने रजत पदक प्राप्त हुआ।


-------------

राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल मैच में खेलते झज्जर

राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल मैच में खेलते झज्जर

राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल मैच में खेलते झज्जर

राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल मैच में खेलते झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed