फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Woman risks her own life to save six disabled daughters and car driver

Rohtak: महिला ने खुद की जान की बाजी लगा छह दिव्यांग बेटियों व कार चालक को बचाया, ये है पूरा मामला

Thu, 13 Jun 2024 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:39 AM IST
सार

दिव्यांग खिलाड़ी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में चार दिवसीय नाॅर्थ सेंट्रल जोन फुटबाॅल प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर घर लौट रही थीं। पंजाब के मलेर कोटला के पास कार अगला टायर फट गया था और फुटपाथ पर चढ़कर खंबे से भी टकराई थी। 

विज्ञापन
Rohtak: Woman risks her own life to save six disabled daughters and car driver
हादसे में घायल रानी हुड्डा। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के घनीपुरा की रानी हुड्डा ने बहादुरी की मिसाल कायम की है। खून से लथपथ व चोटिल होने के बावजूद अपनी सुध छोड़कर सड़क पर पलटी कार से एक-एक कर छह दिव्यांग खिलाड़ियों व कार के चालक का जीवन बचा लिया। इन्हें बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला। रानी हुड्डा और कार चालक कृष्ण फोगाट ने इससे रूबरू कराया।

विज्ञापन


नारी उदय फाउंडेशन की निदेशक और टीम की कोच रानी हुड्डा ने बताया कि पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में ब्लाइंड फुटबाॅल फेडरेशन के तत्वावधान में चार दिवसीय नाॅर्थ सेंट्रल जोन फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। यहां से ट्रॉफी जीतकर रविवार शाम को टीम कार में सवार होकर घर लौट रही थी। इसमें टीम की खिलाड़ी सदस्य पूजा, कौशल्या, अंतिम, खुशबू, संतोष, जिया शामिल हैं। रास्ते में पंजाब के मलेर कोटला के पास दिव्यांग खिलाड़ियों की कार का अगला टायर फटने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

 
एक धमाका सुनाई दिया था। इसके बाद क्या हुआ, कुछ समझ नहीं आया। कार अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर चढ़कर खंबे से टकरा गई। यही नहीं, कार सड़क पर करीब 30 मीटर तक फिसलती चली गई। इस कारण कार में आग लग गई और धुआं भर गया। खतरा भांपकर हिम्मत जुटाई और कोहनी मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा। इससे हाथ व चेहरे पर चोट आ गई। खिड़की से किसी तरह बाहर निकलकर कार में सवार छह दिव्यांग खिलाड़ियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी सकुशल थीं। इसके बाद कार के अंदर फंसे चालक को सीट-बेल्ट तोड़कर निकाला। इसके बाद आसपास के लोगों ने हमें पास के अस्पताल में पहुंचाया। - जैसा कि रानी हुड्डा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दो दांत टूटे, कंधे में भी चोट
कार चालक कृष्ण फौगाट ने बताया कि चेहरे से खून निकलने के बाद भी रानी हुड्डा ने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ होने पर भी अपनी जान की परवाह न करके दिव्यांग खिलाड़ियों का जीवन बचाया। वहीं सीट बेल्ट को तोड़कर मुझे भी निकाला। रानी हुड्डा के चेहरे पर टांके आए हैं। हादसे में दो दांत टूट गए। कंधे में भी चोट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed