{"_id":"655e0c81d908ebf72f081136","slug":"rohtak-the-girl-who-came-four-days-ago-to-sector-1-hanged-herself-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सेक्टर-1 में चार दिन पहले आई युवती ने लगाया फंदा, घरेलू नौकरानी के तौर पर कर रही थी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: सेक्टर-1 में चार दिन पहले आई युवती ने लगाया फंदा, घरेलू नौकरानी के तौर पर कर रही थी काम
Wed, 22 Nov 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 07:43 PM IST
सार
18 वर्षीय तारा झारखंड की रहने वाली है। पेट्रोल पंप मालिक बोला कि सुबह उठाने गए तो फंदे पर युवती लटकी मिली। पीजीआई के डेड हाउस में शव रखवाया गया। परिजनों का इंतजार है।
विज्ञापन
तारा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर-1 में पेट्रोल पंप संचालक के घर चार दिन पहले आई घरेलू नौकरानी का शव बुधवार सुबह फंदे से लटका मिला। मकान मालिक का कहना है कि 18 वर्षीय तारा दासी ने आत्महत्या की है, जो झारखंड की रहने वाली है। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-1 निवासी राकेश जैन का लाखनमाजरा में पेट्रोल पंप है। उन्होंने दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से 18 नवंबर को झारखंड स्थित जिला पाकुर, गांव पटपहारी निवासी 18 वर्षीय तारा दासी को घरेलू नौकरानी के तौर पर रखा था। बुधवार सुबह सात बजे तक जब तारा नहीं उठी तो मकान मालकिन उसके कमरे में गई। उसने देखा तो तारा दासी चुन्नी से फंदा बनाकर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
उसकी आंखें खुली थी। लगा कि वह अभी जिंदा है। तत्काल चुन्नी काटकर उसने अस्पताल ले जाने लगे तो वह दम तोड़ चुकी थी। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से एएसआई प्रदीप बल्हारा मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को सूचित किया। दहिया मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। दिल्ली की एजेंसी को सूचित कर दिया है, जो परिजनों को लेकर आएगी। इसके बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। -एएसआई प्रदीप बल्हारा, जांच अधिकारी, थाना अर्बन एस्टेट