फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Teenager taking selfie falls from bridge, gets entangled in railway line wires

Rohtak: सेल्फी लेते किशोरी पुल से गिरी, रेलवे लाइन के तारों में उलझने से बची जान, निजी अस्पताल में दाखिल

Sat, 16 Dec 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

17 वर्षीय युवती रोहतक में कोचिंग ले रही है, निजी अस्पताल में दाखिल है। किशोरी राजीव गांधी स्टेडियम के पास पुल पर स्कूटी पर सवार होकर आई थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी बोले कि अभी युवती अनफिट है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई है।

विज्ञापन
Rohtak: Teenager taking selfie falls from bridge, gets entangled in railway line wires
सेल्फी लेते किशोरी पुल से गिरी, वायरल वीडियो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में राजीव गांधी स्टेडियम के तहत आरओबी से शनिवार सायं करीब 4 बजे 17 साल की किशोरी पुल से गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह सेल्फी ले रही थी। हालांकि उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाने के कार्यकारी प्रभारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि सायं करीब 4 बजे सूचना मिली कि एक किशोरी आरओबी से नीचे गिर गई है। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि किशोरी स्कूटी पर पुल पर आई थी। जब वह सेल्फी ले रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


इससे नीचे गिरने लगी। मौजूद युवकों ने उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। नीचे गिरते समय किशोरी का पैर रेलवे लाइन के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन में उलझ गया। हालांकि लाइन में करंट नहीं था, इससे उसके गिरने की गति धीमी हो गई और ट्रैक पर गिर गई। तत्काल उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाने से एएसआई पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने किशोरी को अनफिट बताया
अर्बन एस्टेट पुलिस जीआरपी का मामला होने के कारण लौट गई। सूचना पाकर जीआरपी थाने से एएसआई सुनीता मौके पर पहुंचीं। उस समय तक किशोरी के परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे। महिला जांच अधिकारी का कहना है कि किशोरी के बयान दर्ज नहीं हो सके, इसलिए यह नहीं बता सकती कि वह कैसे घायल हुई।


जीआरपी थाना प्रभारी ने बताई ट्रेन की चपेट में आने की कहानी
किशोरी के अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। यह भी पता लग रहा है कि किशोरी पुल से गिरने की बजाय ट्रेन की चपेट में आई है। अब वह ट्रैक पार करते समय चपेट में आई है या नहीं। यह ट्रेन के ड्राइवर व घायल के बयान दर्ज होने के बाद पता लग सकेगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। - इंस्पेक्टर नवीन कुमार, प्रभारी थाना जीआरपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed