फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak sisters, rodways, court, highprofile molestation case, brave sisters, sonipat, haryana rohrak

बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ मामले में आरोपों पर बहस टली, अब दो जुलाई को होगी सुनवाई

Wed, 04 May 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 May 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
rohtak sisters, rodways, court, highprofile molestation case, brave sisters, sonipat, haryana rohrak
दो बहनों से कथित छेड़छाड़ मामला - फोटो : file photo
रोडवेज बस में दो बहनों के साथ कथित छेड़छाड़ मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। एसीजेएम हरीश की अदालत में आरोपों पर होने वाली बहस की सुनवाई के लिए दोनों पक्षों के वकील पहुंचे थे। लेकिन, सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित पक्ष के वकील अतर सिंह पंवार ने बताया कि एसीजेएम की रोहतक में नियुक्ति होने पर फाइल की स्टडी न कर पाने से सुनवाई नहीं हो पाई। अब मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई तय की गई है। बता दें कि पिछली कई सुनवाई में आरोपों पर बहस नहीं हो सकी है। ऐसे में अब तब आरोप सिद्ध नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


जून में कोर्ट की छुट्टी

1 और 15 जून से कोर्ट की छुट्टी शुरू हो जाएगी। 1 से 30 जून तक सिविल केस के कोर्ट और 15 से 30 जून तक क्रिमिनल केस के कोर्ट का अवकाश रहेगा।

ये है मामला

28 नवंबर 2014 को दोपहर में आईसी कॉलेज की छात्राएं दोनों बहनें पूजा और आरती रोहतक बस स्टैंड से अपने गांव थाना खुर्द (सोनीपत) जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ीं। उनका आरोप है कि रोहतक बस स्टैंड से ही दो युवकों ने इशारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद बस में भी अनाप-शनाप कहना शुरू कर दिया। इसी बहसबाजी के बीच बस भालौठ पहुंच गई और आरोपियों ने फोन कर अपने एक और साथी को बुला लिया। आरोप है कि छेड़खानी और इशारेबाजी का विरोध किया तो लड़कों ने उनसे मारपीट की और चलती बस से फेंक दिया। मामला 30 नवंबर को बस में मारपीट का वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आया। वीडियो में दोनों बहनें एक युवक से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो से मामला तूल पकड़ गया और पुलिस ने आनन-फानन में आसन गांव के कुलदीप, मोहित और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। लड़का पक्ष ने आरोप लगाया कि मामला सीट को लेकर था और उन्होंने किसी से कोई छेड़खानी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed