{"_id":"69e51f5fd9c127b9380a0629","slug":"rohtak-remained-the-state-hottest-district-for-the-second-consecutive-day-rohtak-news-c-17-roh1019-842495-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रोहतक, पारा 41.9 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रोहतक, पारा 41.9 पहुंचा
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन रोहतक का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 रहा था जो राज्य में सबसे अधिक था। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा लगभग पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने की संभावना है। इस तरह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाएगा।रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज धूप व गर्म हवाओं ने आमजन की परेशानी बढ़ाए रखी। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आगामी 24 घंटे में जिले में बारिश की संभावना है। 21, 22 व 23 अप्रैल को जिले में गर्म हवाओं के चलने के आसार हैं। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 211 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है। लंबे समय बाद सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंचा है।