फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak range police action on criminal

रोहतक रेंज पुलिस की आपराधिक गैंग्स पर कार्रवाई, 48 गिरोह के 209 लोग गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
rohtak range police action on criminal
रोहतक। रोहतक रेंज के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों में रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी व चरखी दादरी की पुलिस ने आपराधिक गैंग्स के खिलाफ चलाए अभियान में करीब नौ माह में 48 क्रिमिनल गैंग्स का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने रेंज के अलग-2 थानों में दर्ज संगीन किस्म के अनेक मामलों में वांछित एवं विभिन्न आपराधिक गिरोहों के सरगना सहित 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे रेंज के अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 279 आपराधिक मुकदमों को सुलझाने में कामयाबी हासिल हुई
विज्ञापन

रेंज पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार सहित लाखों रुपये की बरामदगी भी हुई। आरोपियों के कब्जे से 36 देसी पिस्तौल, 89 कारतूस, 18 मोटरसाइकिल, 7 कार, 3 पिकअप डाला गाड़ियां, 15 मोबाइल फोन व अन्य वस्तुएं बरामद हुई। पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव के आदेश अनुसार व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज संदीप खिरवार के दिशा निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए रोहतक रेंज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत रेंज के रोहतक जिले में पकड़े गए 27 आपराधिक गिरोहों में शामिल 119 आरोपियों को काबू करके 141 मामलों को सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई। वहीं झज्जर में पकड़े गए 2 आपराधिक गिरोहों में शामिल आठ आरोपियों को काबू करके 21 मामले सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई। रेंज के जिला सोनीपत में पकड़े गए 15 आपराधिक गिरोहों में शामिल 65 आरोपियों को गिरफ्तार करके करीब 100 आपराधिक मुकदमों को सुलझाया। इसी प्रकार से जिला भिवानी में पकड़े गए 4 आपराधिक गिरोहों में शामिल 17 आरोपियों को काबू करके 17 आपराधिक मुकदमों को सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए आपराधिक गिरोहों में हत्या व हत्या के प्रयास के 4, डकैती के 7, लूटपाट व स्नेचिंग के 9, चोरी के 9, वाहन चोरी के 7, बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के 2, पाइपलाइन से तेल चोरी के 2 व पशु चोरी के दो गिरोह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed