फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Rajbir Rathi came forward in the matter of garden located in Sector 6, said - garden is in my land

रोहतक: सेक्टर छह स्थित बाग मामले में राजबीर राठी आए सामने, बोले- मेरी जमीन में है बाग

Wed, 04 Oct 2023 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 10:40 PM IST
सार

वहीं नवीन जयहिंद बोले कि प्लॉट नहीं काटने देंगे, सिर कटवा लेंगे। उन्होंने कहा कि राजबीर राठी व अन्य किसान अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Rohtak: Rajbir Rathi came forward in the matter of garden located in Sector 6, said - garden is in my land
पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक शहर के सेक्टर छह स्थित बाग हमारी जमीन पर बना है। पथरीली जमीन पर बड़ी मुश्किल से पेड़ पौधे लगाए। शुरू से हम इस नौ एकड़ जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस पर सरकार कब्जा करना चाहती है। इस मामले में एक कमेटी बने। कमेटी मौके का मुआयना करे और देखे कब्जे पर कौन है। यह कहना है किशनपुरा निवासी राजबीर राठी का। वह बुधवार को बाग में नवीन जयहिंद के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने साथ हो रहे इस अन्याय को लेकर 1200 किसान लड़ाई लड़ेंगे। इसका नेतृत्व नवीन जयहिंद करेंगे। जयहिंद ने कहा कि हमारे पास सुप्रीम कोर्ट में जाने का समय है। हम यह जमीन नहीं देंगे। इसके लिए अपनी जान दे देंगे। यहां हरे भरे पड़े काट कर प्लॉट नहीं काटने देंगे। अपने सिर कटवा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजबीर राठी व अन्य किसान अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ने 300 एकड़ खाली जमीन रिलीज की थी। इस पर प्रशासन कब्जा करने आया तो 2008 में हाईकोर्ट से स्टे मिला। इसी आधार पर इनकी जमीन रिलीज करने भी बात उठाई गई। इस पर 2012 को स्टे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस जमीन में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद प्लॉट काट दिए। अब प्रशासन कब्जा लेने की तैयारी कर रहा है। इनका दावा है कि इस जमीन पर न पेड़ पौधा है न कोई घर। यहां कोई नहीं रहता है।


वह पिछले दस वर्षों से यहां रह रहे हैं। यहां लगे बिजली मीटर का बिल भी भर रहा है। सरकार ने कोर्ट में इस जमीन पर अपना कब्जा बताया है। जब कब्जा है तो फिर कब्जा लेने का सवाल ही नहीं उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed