फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak PGI student kidnapping case, Pressure being built to withdraw case, victim said I will not step back

Rohtak PGI छात्रा अपहरण केस: मामला वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव, पीड़िता बोली -पीछे नहीं हटूंगी, न्याय चाहिए

Sat, 24 Aug 2024 09:39 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

छात्रा का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें छात्रा ने कहा कि शुरू के कुछ दिन में डॉक्टर और वह नजदीक आए थे। मगर जब उन्हें पता चला कि उसकी पहले से ही एक युवती से दोस्ती है और उसे वह छोड़ना नहीं चाहता है।

विज्ञापन
Rohtak PGI student kidnapping case, Pressure being built to withdraw case, victim said I will not step back
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में मारपीट की शिकार पीजीआईएमएस की मेडिकल छात्रा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा ने कहा है कि आरोपी डॉक्टर पर किए गए केस को वापस नहीं लेगी, बल्कि अब उसे न्याय चाहिए। यह किस कानून में लिखा है कि कोई व्यक्ति किसी के साथ मारपीट या उत्पीड़न कर सकता है।

विज्ञापन


12 घंटे तक उससे मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने वाला डॉक्टर अगर उस रात मुझे मार देता तो लोग मेरे लिए भी कैंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन करने निकल पड़ते। छात्रा ने यह जवाब उन लोगों को दिए है जो उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, छात्रा का दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें छात्रा ने कहा कि शुरू के कुछ दिन में डॉक्टर और वह नजदीक आए थे। मगर जब उन्हें पता चला कि उसकी पहले से ही एक युवती से दोस्ती है और उसे वह छोड़ना नहीं चाहता है। इसके बाद उसने अपना कदम पीछे खींचना शुरू किया तो डॉक्टर ने उसका पढ़ना और रहना दूभर कर दिया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसका मोबाइल तो कभी पुस्तक और कभी अन्य प्रोजेक्ट आदि रख लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह उससे मिल सके, जब-जब उसने ब्रेकअप करने के लिए कहा तो तब-तब डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा ने कहा कि डॉक्टर ने उसे 12 घंटे तक मारपीट करते हुए प्रताड़ित किया। पिछले सात माह से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। क्लास में किसी छात्र-छात्रा से बात नहीं करने देता था। यदि किसी छात्र-छात्रा से क्लास में बात करती तो उसे मारता।

किसी को बदनाम करोगे तो आप भी कार्रवाई की जा सकती है...

वहीं, छात्रा ने वीडियो में एक पुलिस अधिकारी की भी ऑडियो भी अपलोड कर रखी है। इसमें अधिकारी कह रहा है कि डॉ. मनिंदर के खिलाफ जो शिकायत थी उसके आधार पर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन किसी की इज्जत को उछालना भी ठीक नहीं है। अगर आप भी इस तरह से वीडियो बनाकर किसी को बदनाम करोगे तो आप भी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

डॉक्टर का लाइसेंस किया जाए रद : भाटिया

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग और रोहतक पीजीआईएमएस को पत्र भेजकर छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि लाइसेंस रद करने के बाद इसकी सूचना भी त्वरित दी जाए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि वह इस पूरी घटना की एक रिपोर्ट बनाकर एक सप्ताह के अंदर दें। वहीं पीजीआईएमएस निदेशक को इसकी कॉपी भेजी गई है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कानून में किसी को भी अधिकार नहीं दिया कि वह किसी का उत्पीड़न करें या किसी के साथ मारपीट करें। यदि छात्रा की डॉक्टर से जान पहचान थी तो उसका यह मतलब नहीं है कि उसे उत्पीड़न का अधिकार मिल गया।

आरोपी डॉक्टर को मिली जमानत

अपहरण कांड में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत दे दी गई और वह अपने घर चला गया। गौरतलब है कि छात्रा के अपहरण करने के मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में आरोपी की पेशी हुई। यहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed