फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Parking dispute with BJP leader; police inspector suspended

Rohtak: BJP नेता के साथ पार्किंग का हुआ विवाद; पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड, DSP बोले- सस्पेंड का नहीं आया पत्र

Thu, 27 Jun 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

पुलिस की सख्ती व कार्यकर्ताओं को रोकने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी। 23 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी व सांसदों का सम्मान समारोह हुआ था।

विज्ञापन
Rohtak: Parking dispute with BJP leader; police inspector suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में चार दिन पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के एक नेता व कार्यकर्ताओं के साथ पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर हुई कहासुनी में एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है। हालांकि जिला पुलिस का कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। डीएसपी विद्यानंद दहिया का कहना है कि उनके पास आधिकारिक तौर पर पत्र नहीं आया है। मामले की जांच जरूर चल रही है।

विज्ञापन


23 जून को सनसिटी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व दूसरे नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनंदन समारोह था। इसके लिए पुलिस की तरफ से सनसिटी, लाढ़ोत मोड़ व सुपवा के सामने नाके लगाए थे, साथ ही कार्यालय के बिल्कुल पास वीवीआईपी, उसके बाद वीआईपी और फिर सामान्य वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भाजपा के एक नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ आ रहे थे। लाढ़ोत मोड़ से निकलने के बाद गाड़ियों को रोका गया। आरोप है कि नेता के साथ पुलिस अधिकारियों की बहस हो गई। आरोप अभद्रता का है। मामला मुख्यमंत्री नायब सैनी तक पहुंचा। एसपी ने तत्काल नाके हटवा दिए। तभी से मामले की जांच चल रही थी। जांच के दौरान वीरवार को एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है। हालांकि नाम एक डीएसपी का भी आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का पत्र उनके पास नहीं आया है। आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को ही बता सकूंगा। मामले की जांच जरूर चल रही है। -विद्यानंद दहिया, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed