फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: MP state level boxing player commits suicide

Rohtak: MP की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग खिलाड़ी ने की आत्महत्या, लिखा- माता-पिता मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं

Mon, 06 May 2024 03:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 03:15 PM IST
सार

बॉक्सिंग खिलाड़ी ने सुसाइड नोट में लिखा कि माता-पिता मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मुझे माफ कर देना। 2023 में जूनियर वर्ग में ग्वालियर निवासी आदिश्री शिंदे ने रजत पदक जीता था। 22 अप्रैल को रोहतक की बॉक्सिंग अकादमी में दाखिला लिया था।

विज्ञापन
Rohtak: MP state level boxing player commits suicide
मृतका का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश की 2023 में हुई राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रजत पदक विजेता 16 वर्षीय आदिश्री शिंदे ने रोहतक के एक प्राइवेट पीजी में रविवार रात को आत्महत्या कर ली। उसने 22 अप्रैल को ही शहर की एक प्राइवेट बॉक्सिंग अकादमी में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव पिता रणजीत शिंदे को सौंपा दिया। नम आंखों से पिता ने कहा, आदिश्री से मेरे बहुत सपने जुड़े थे। वह मेरी इकलौती संतान थी। कहती थी कि पिता जी, एक दिन देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाऊंगी। पता नहीं था, जिस पदक को पाने के लिए 14 दिन पहले बेटी को छोड़ने आया था, उसका अब शव लेकर जा रहा हूं। 
विज्ञापन


तीन लाइन के सुसाइड नोट में लिखा, आपने मेरे लिए बहुत कुछ किया, माफ कर देना 
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आदिश्री की तरफ से लिखा हुआ है कि, मम्मी-पापा आप दोनों ने मेरे लिए बहुत कुछ किया। मैं जा रही हूं, मुझे माफ कर देना। सुसाइड नोट में आदिश्री ने आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। न ही पिता ने पुलिस को दिए बयानों में वजह बताई। केवल इतना कहा कि उसकी बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी में अकेली थी आदिश्री, ज्यादातर बच्चे गए हुए थे छुट्टी के चलते घर 
पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब पौने नौ बजे सूचना मिली कि आजादगढ़ स्थित पीजी में एक लड़की का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर नए बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई पंकज मौके पर पहुंचे। एफएसएल एक्स्पर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद रात को शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंप दिय गया। 

मेरी बेटी आत्महत्या क्यों की, मुझे पता नहीं। न ही मुझे किसी पर शक है। मैं तो बेटी को बाक्सिंग अकादमी में दाखिला दिलाकर गया था। 14 दिन बाद उसका शव लेकर जा रहा हूं। -रंजीत शिंदे, निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेश 


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अब तक की जांच में मामला सुसाइड का मिला है। मृतका ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। जिसने अभी रोहतक की एक बाक्सिंग अकादमी में दाखिला लिया था। -एएसआई पंकज, प्रभारी नया बस स्टैंड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed