फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Mason dies after being hit by high tension line, laborer seriously injured

Rohtak: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गंभीर, राज मिस्त्री को बचाने के दौरान झुलसा

Tue, 23 Jul 2024 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

राज मिस्त्री को बचाने के दौरान मजदूर झुलस गया। एसडीओ ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Rohtak: Mason dies after being hit by high tension line, laborer seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के सांपला क्षेत्र में दहकोरा मार्ग पर निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री और श्रमिक 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। राजमिस्त्री की मौत हो गई और मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह उस समय हुई जब मजदूराें ने छत पर जाकर काम शुरू किया था।

विज्ञापन


हाइटेंशन लाइन की चपेट में राजमिस्त्री आया था तो मजदूर उसे बचाने के चक्कर में झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेरा है। विद्युत निगम के एसडीओ ने पुलिस के मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दहकोरा मार्ग पर रिंकू के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। रिंकू ने मकान बनाने की जानकारी निगम को भी नहीं दी, ताकि निगम की ओर से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे राज मिस्त्री शावेज और मजदूर सयैद काम कर रहे थे। इसी दौरान राजमिस्त्री हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए मजदूर ने प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के गांव बराला निवासी राजमिस्त्री शावेज की मौत हाे गई, जबकि सयैद की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


हाइटेंशन लाइन काफी पुरानी है। मकान मालिक रिंकू ने लाइन से सटाकर निर्माण शुरू किया। इसकी जानकारी भी विद्युत निगम को नहीं दी गई, ताकि हादसे को रोकने का कोई उपाय किया जाता। अब पुलिस को मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। -जोगेंद्र सिंह, एसडीओ, विद्युत निगम सांपला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed