{"_id":"6635d219fd88b5e70004c3cb","slug":"rohtak-lok-sabha-seat-congress-candidate-deependra-hooda-performed-havan-before-nomination-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन से पहले किया हवन, SRK ग्रुप पर रहेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन से पहले किया हवन, SRK ग्रुप पर रहेगी निगाह
Sat, 04 May 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 04 May 2024 11:43 AM IST
सार
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नामांकन से पहले हवन किया। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उसकी माता आशा हुड्डा व उनकी पत्नी मौजूद रही।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा हवन के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। साथ में पूरे प्रदेश से हुड्डा समर्थक नेताओं, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व विधायकों के रोहतक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही निगाह रहेगी कि एसआरके ग्रुप से कौन नेता आता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह डी पार्क स्थित आवास पर हुड्डा परिवार पहुंचा और मंत्रों के बीच आहुति डालकर हवन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आशा हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व उनकी पत्नी श्वेता सहित पूरा परिवार हवन में शामिल हुआ।
विज्ञापन
#WATCH हरियाणा: रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नामांकन से पहले हवन किया। pic.twitter.com/Pw2LPkaID9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2024
साथ ही आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां मंच लगाया गया है। मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व दूसरे कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।