{"_id":"5dd6fb8b8ebc3e54bc047b77","slug":"rohtak-four-consituency-rohtak-news-rtk528710050","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के चारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की हार पर बीजेपी पदाधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के चारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की हार पर बीजेपी पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन
सर्किट हाउस में भाजपा मंडल अध्यक्षो की मिटिंग के दोरान मौजुद लोग ।
रोहतक। भाजपा की जिला इकाई ने रोहतक की चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पदाधिकारियों ने चुनाव में मिली हार के कारणों को लेकर वीरवार को सर्किट हाउस में मंथन बैठक की। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महम से विधानसभा शमशेर खरकड़ा, रोहतक से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांपला-किलोई से सतीश नांदल व कलानौर से रामअवतार वाल्मीकी आदि मौजूद रहे।
चेयरमैन गोविंद भारद्वाज व रोहतक प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि बैठक में चुनाव के दौरान भीतरघात करने की बात सामने आई है। कुछ लोगों ने संगठन की भी कमी की बात कही। इस दौरान पार्टी के लोगों में अति आत्म विश्वास भी हार कारण बताया। इसके साथ ही नौकरी लगाने में भी सरकार की नीति का असर रहा। पहले कार्यकर्ताओं की ओर से दी जाने वाली सूची कर डीसी रेट पर लोगों को नौकरी मिल जाती थी। अन्य पार्टी में ऐसा ही होता है। इस दौरान हर विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग बैठक हुई। सभी मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रमुख, सह प्रमुख, पालक व अन्य कार्यकर्ता आए हुए थे। पार्टी की ओर से इस तरह की बैठक हर जिले में की जा रही है। जिस विधान सभा क्षेत्र में पार्टी को हार मिली है, उसके प्रभारी की ओर से समीक्षा की जा रही है। इसकी रिपोर्ट पर गुरुग्राम में 23 नवंबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हुए भावुक
रोहतक विधान सभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की ओर से मंथन के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भावुक हो गए। उन्होंने पार्टी को अपनी मां बताया। उनका कहना था कि पार्टी को किसी समय दो सीट मिलती थी। आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी देने की भी बात कही।