फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak depot will get 40 buses of Euro-6 with sensor

रोहतक डिपो को मिलेगी सेंसर युक्त यूरो-6 की 40 बसें

Thu, 15 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rohtak depot will get 40 buses of Euro-6 with sensor
हरियाणा रोडवेज में यूरो-6 तकनीक की 809 बसें शामिल की जाएंगी। सेंसर युक्त इन बसों को चालक 90 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार में नहीं दौड़ा सकेंगे। बस को कितनी रफ्तार में चलाया है, इसका विवरण वर्कशॉप में आते ही पता चलेगा। सूत्रों का कहना है कि 400 बसें चंडीगढ़ मुख्यालय में आ चुकी हैं, जिनकी मरम्मत की जल्द ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, रोहतक डिपो को यूरो-6 तकनीक की करीब 40 बसें मिलेंगी। रोहतक डिपो के प्रभारी सुरेंद्र सिवाच ने बताया ने नई बसों की वर्कशॉप में मरम्मत की तकनीक की जल्द ट्रेनिंग दी जाएगी। ये बसें पूरी तरह से सेंसर युक्त होने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक की है। इन बसों की स्पीड निर्धारित होगी, जो 90 किमी. प्रति घंटा है। इंजन में खराबी आते ही बस का सेंसर अलार्म बजाने लगेगा। उन्होंने बताया कि बसों की मरम्मत की ट्रेनिंग करीब 10 दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed