फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak depot bus will run for Katra from tomorrow

कटरा के लिए कल से चलेगी रोहतक डिपो की बस

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rohtak depot bus will run for Katra from tomorrow
श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रोहतक डिपो सात अक्तूबर से कटरा के लिए बस शुरू करेगा। बस दोपहर साढ़े तीन बजे स्टैंड से रवाना होगी। कोरोना महामारी के चलते रोडवेज की जम्मू के कटरा को जाने वाली बस सेवा बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन में राहत के बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हुई क्योंकि कई राज्यों ने अनुमति नहीं दी थी। सोमवार को रोहतक डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने अधीनस्थों के साथ बैठक की, जिसमें जम्मू के कटरा के लिए बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया। तय किया गया कि सात अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा शुरू करने का अच्छा मौका है। स्टैंड प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि रोहतक डिपो की बस दोपहर साढ़े तीन बजे कटरा के लिए रवाना होगी, जो पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट होते हुए जम्मू के कटरा जाएगी। बस की कटरा से वापसी शाम 6:30 बजे होगी, जो वाया दिल्ली होकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed