फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak-Delhi rail route resumed after 19 hours

19 घंटे बाद सुचारु हुआ रोहतक-दिल्ली रेलमार्ग

Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rohtak-Delhi rail route resumed after 19 hours
रोहतक। खरावड़ में पटरी से उतरी मालगाड़ी के बाद चरमराई रेल यातायात व्यवस्था 19 घंटे बाद सुचारु हुई। सोमवार सुबह 5:30 बजे रोहतक से दिल्ली रूट पर चली सराय रोहिल्ला फिरोजपुर ट्रेन ने यात्रियों को राहत दिलाई। इससे पूर्व सभी ट्रेनें या तो वाया गई या फिर उन्हें रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन

बेपटरी हुई रेल संचालन को पटरी पर लाने में रेलवे को करीब 19 घंटे का समय लगा। शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को वापस पटरी पर लाने में कर्मचारियों ने खासा पसीना बहाया। बेपटरी हुए इन डिब्बों की अब जांच की जाएगी। इनके पटरी से उतरने का कारण जानने के लिए कारखाने ले जाया जाएगा। यहां विशेषज्ञ हादसे का कारण जानने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन:
रेल यातायात सुचारु हो गया है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण व्यवस्था गड़बड़ाई थी। अब ट्रेनों का संचालन शुरू होने से व्यवस्था फिर बन गई है। सोमवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली के लिए पहली ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस मीणा, स्टेशन मास्टर, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed