फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, police, cbse, atal mission, youth scientist, haryana rohtak

अटल मिशन से युवा वैज्ञानिक बनेंगे सीबीएसई के छात्र

Mon, 13 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, police, cbse, atal mission, youth scientist, haryana rohtak
CBSE - फोटो : Demo pic
स्कूली छात्रों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करके युवा वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अटल इनोवेशन मिशन शुरू किया है। इसके तहत देशभर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में 500 लैबोरेटरी खोली जाएगी। इनमें कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र पढ़ाई के साथ ही अपनी तकनीकी सोच को नये आविष्कारों में बदल सकेंगे। लैबोरेटरी को बनाने के लिए केंद्र की ओर से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, किसी स्कूल पर लैबोरेटरी बनाने के लिए दबाव नहीं होगा, लेकिन यदि वह लैब बनाना चाहता है तो नीति आयोग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्कूलों में पढ़ाई के दौरान अधिकतर छात्र ऐसे आविष्कार कर लेते हैं जो काफी कामयाब होते हैं। अगर ऐसे छात्रों को बेहतर लैबोरेटरी या उपकरण मिले तो वह अपनी वैज्ञानिक (तकनीकी) सोच के सहारे अच्छे आविष्कार कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ छात्रों की नई सोच वाली प्रतिभाओं को देखते हुए केंद्रीय नीति आयोग ने अटल इनोवेशन मिशन के तहत देशभर के सीबीएसई स्कूलों में 500 लैबोरेटरी बनाने की योजना बनाई है। इनमें कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को काम करने का मौका दिया जाएगा। छात्रों को साइंस, टेकभनोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स पर हर तरह के उपकरणों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


लैबोरेटरी शुरू करने के बाद छात्रों की वैज्ञानिक गतिविधि क्या रही और वह कितनी बेहतर है, यह देखने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन लैबोरेटरी में होने वाले नए आविष्कारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इनके अलावा भी काफी कुछ इस योजना में रखा गया है, जिससे छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा उभर कर सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैबोरेटरी के लिए स्कूलों से आवेदन मांगे गए हैं, जो 17 जून तक नीति आयोग की वेबसाइट पर आनलाइन करना होगा। इसके लिए सीबीएसई की अपर निदेशक रिसर्च सुगंधा शर्मा ने सभी स्कूलों को लेटर जारी कर दिया है। यही नहीं बड़े ग्रुप के स्कूलों से संपर्क भी किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लैबोरेटरी जल्द से जल्द खोली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed