{"_id":"6641efc0c8ff88d4db0edf7d","slug":"rohtak-asha-hooda-attacked-on-govt-on-schemes-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अं ए बेबे, छोरा रिटायर भी हो गया बाबू नौकरी करै है, बेटे का ब्याह क्यूकर करुंगी... आशा हुड्डा ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अं ए बेबे, छोरा रिटायर भी हो गया बाबू नौकरी करै है, बेटे का ब्याह क्यूकर करुंगी... आशा हुड्डा ने कही ये बात
Mon, 13 May 2024 04:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 04:17 PM IST
सार
बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर योजना पर आशा हुड्डा बोली कि सरकार में ऐसी नीति बनाई कि चार साल बाद ही बेटा बेरोजगार हो जाएगा।
विज्ञापन
संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अं ए बेबे, छोरा रिटायर भी हो गया बाबू नौकरी करै है, बेटे का ब्याह क्यूकर करुंगी.. यह चिंता गांव में एक आम मां की है। अग्निवीर योजना लाकर सरकार ने जीवन भर देश सेवा करने वाले युवाओं को चार साल बाद ही सेवानिवृत होने के लिए विवश कर दिया है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा का। सोमवार को डबल पार्क स्थित कम्युनिटी सेंटर में युवा बेरोजगार मंच की ओर से सोमवार को हल्ला बोल सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन
बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर योजना पर आशा हुड्डा बोलीं कि सरकार ने ऐसी नीति बनाई कि चार साल बाद ही जवान बेटा बेरोजगार हो जाएगा। जबकि उसका पिता काम कर रहा होगा। यह बड़ी विकट स्थित है। सरकार ने ना सरकारी स्कूल छोड़े हैं न रोजगार के अवसर।
विज्ञापन
सरकारी संस्थाओं की फीस निजी के समान कर दी है। इस कारण आम आदमी के लिए बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है। मुश्किलों के बावजूद पढ़ लिख कर भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इस कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं। विभागों में अनगिनत पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर कोई भर्ती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार बनी तो खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अग्निविर योजना को पहली कैबिनेट बैठक में खत्म करेगी। पहले कभी सरकार के पास समस्या लेकर जाने वाले पर लाठी नहीं चली। अब हर बात के लिए वाटर केनन व लाठी चलती है। सरकार केवल जुल्म कर सकती है। जनता को राहत नहीं दे सकती।