फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways will refund 72 days rent of 700 MST holders

700 एमएसटी धारकों का 72 दिन का किराया लौटाएगा रोडवेज

Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways will refund 72 days rent of 700 MST holders
प्रदेश सरकार ने रोडवेज के एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) धारकों को राहत दी है। लॉकडाउन के दौरान बसें नहीं चलाने पर शासन की ओर से उनको 72 दिन (21 मार्च से 31 मई) का किराया लौटाने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत 700 एमएसटी धारकों को किराये की धनराशि लौटाई जाएगी। इस दौरान सिर्फ एक ने किराया वापसी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार जिले के एक हजार से ज्यादा लोग रोडवेज की एमएसटी से दिल्ली या पड़ोसी जिले में रोजाना आवागमन करते हैं। लॉकडाउन के कारण 21 मार्च से 31 मई तक रोडवेज की बसें नहीं चलाईं गई थीं। इससे लोग बसों में सफर नहीं कर सके। इस पर एमएसटी धारकों ने रोडवेज अधिकारियों से किराया लौटाने की मांग की थी। इस पर शासन ने 72 दिन का किराया लौटाने का आदेश जारी किया है। रोडवेज मुख्यालय से आए आदेश में कहा गया है कि आठ हजार रुपये तक किराया डिपो से लौटाया जाएगा। इससे ज्यादा किराया होने पर दस्तावेज मुख्यालय भेजने होंगे। उधर, शासन की ओर से किराया लौटाने का आदेश रोहतक डिपो में आ चुका है। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सिर्फ एक ही व्यक्ति ने रुपये वापस लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

छात्रों की एमएसटी के बाबत नहीं आया आदेश
रोडवेज में छात्राओं के पास नि:शुल्क बनते हैं। छात्रों से कुछ धनराशि ली जाती है। एमएसटी लिपिक ने बताया कि छात्रों की एमएसटी के रुपये लौटाने को लेकर कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च से 31 जून तक की एमएसटी का किराया लौटाने का आदेश आ गया है। इसके तहत शहर के 700 एमएसटी धारकों का किराया लौटाया जाएगा। सोमवार तक सिर्फ एक ने आवेदन किया है। छात्रों की एमएसटी को लेकर कोई आदेश नहीं आया।
-सुधीर, एमएसटी विभाग इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed