फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will go on strike in Haryana on 26 June

Haryana: 26 को 12 घंटे रोडवेज का चक्का रहेगा जाम, प्रदेशस्तर पर एक दिन की होगी हड़ताल

Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
सार

रोडवेज साझा मोर्चा यूनियन ने एसीएस पर तानाशाही रवैया बरतने का आरोप लगाया है। काले झंडों के साथ दो घंटे प्रदर्शन कर अधिकारों के लिए आवाज उठाई गई है। प्रदर्शन के दौरान 26 जून को प्रदेशस्तर पर एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
Roadways employees will go on strike in Haryana on 26 June
रोहतक में काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को रोडवेज डिपो प्रागंण में काले झंडों के साथ दो घंटे का प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अतिरिक्त परिवहन सचिव (एसीएस) नवदीप सिंह विर्क पर तानाशाही रवैया बरतने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान 26 जून को प्रदेशस्तर पर एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सुबह आठ से शाम आठ बजे तक 12 घंटे के चक्का जाम से डिपो के राजस्व को नुकसान और यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन


राज्य साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य विरेन्द्र सिंगरोहा ने बताया कि हिसार डिपो में कर्मचारियों के कई केस लंबित हैं। इसके कारण कर्मचारियों के एसीपी जैसे महत्वपूर्ण लाभ भी अटके हुए हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए हिसार डिपो के साझा मोर्चे ने 15 मई को महाप्रबंधक को नोटिस दिया। इसकी सूचना अतिरिक्त परिवहन सचिव को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त परिवहन सचिव द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान बारे कोई कदम नहीं उठाया गया। महाप्रबंधक की बिना तथ्यों की बातों में आकर गुमराह होकर दो कर्मचारी नेताओं के तबादले दूर-दराज डिपो में कर दिए।

डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया की जब कर्मचारियों की समस्या होती है तो वह अपने महाप्रबंधकों को अवगत करवाते हैं। लेकिन समय पर समाधान नहीं होता और मजबूरी में डिपो कमेटी आंदोलन करती है। सरकार कर्मचारी नेताओं के तबादले कर आंदोलन को दबाने का काम कर रही है।


इस दौरान जोगेंद्र दुल, नरेश नांदल, जोगेंद्र मलिक, राजेश मायना, दीपक हुड्डा, सुमेश कुंडु , सुमेर सिवाच, जयकुवार दहिया समेत कई कर्मचारियों ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed