फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will be on strike on December 28, will surround the Chief Minister's residence on November 26.

Rohtak News: 28 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज कर्मचारी, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

Tue, 14 Nov 2023 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will be on strike on December 28, will surround the Chief Minister's residence on November 26.
रोहतक। मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 28 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इससे पूर्व 26 नवंबर को साझा मोर्चा यूनियन के साथ करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव कर मांगपत्र सौंपेंगे। सोमवार को रोडवेज डिपो परिसर में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ की बैठक में यह फैसले लिए गए।
विज्ञापन

महासचिव अमित महराणा ने कहा कि मांगों को लेकर यूनियन 26-27 अक्तूबर को हस्ताक्षर अभियान भी चला चुकी है। 265 रूट पर प्राइवेट परमिट जारी करने के खिलाफ बस अड्डों पर आम जनता, विद्यार्थियों ने दो दिन में 5 लाख हस्ताक्षर करके सरकार की निजीकरण नीतियों का विरोध किया है। सरकार सरकारी परिवहन सेवा को निजी हाथों में देना चाहती हैं। प्राइवेट परमिट देने की मांग न तो जनता की हैं ओर न रोडवेज कर्मचारियों की। सरकार द्वारा प्राइवेट पॉलिसी को वापस लेकर 10 हजार सरकारी बसें खरीदकर रोडवेज बेड़े में शामिल करें। इससे आम जनता को सुरक्षित सेवा के साथ साथ सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा ओर हजारों बेरोजगार युवकों को स्थायी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बाॅक्स
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, जोखिम भत्ता देने, कौशल रोजगार निगम भंग कर पक्की भर्ती करने, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करके पदोन्नति दी जाए, 1992 से 2004 के मध्य भर्ती सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए, 2016 में भर्ती हुए चालकों और चरखी दादरी डिपो के 52 हेल्परों सहित सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने आदि मांगों को लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed