फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways drive jam today

रोडवेज का चक्का जाम आज

Wed, 08 Jan 2020 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways drive jam today
रोडवेज कर्मचारीयों की हडताल को देखते हुए बस स्टेड पर तैनात पुलिस फोर्स ।
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर कर्मचारी नेता और प्रशासन आमने-सामने हैं। रोडवेज तालमेल कमेटी का कहना है कि हड़ताल के दौरान रोडवेज बसों का चक्का जाम रखा जाएगा। एक भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं प्रशासन का दावा है कि हड़ताल को निष्प्रभावी बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। रोडवेज ने 170-180 बसें संचालित कराने की व्यवस्था की है, जिसके तहत डिपो की कुछ बसें मंगलवार शाम ग्रामीण स्टैंडों पर रवाना कर दी गई। इसके अलावा दिल्ली बाईपास, पुराना बस स्टैंड व हिसार रोड पर अस्थायी स्टैंड बनाए हैं, जहां से बसें चलेंगी। वहीं जरूरत पड़ने पर आरटीए रोडवेज को ट्रैवल्स एजेंसी की 100 बसें मुहैया कराएगा। जिसका भुगतान रोडवेज 27 रुपये प्रति किमी. के हिसाब से करेगा। उधर, अप्रिय घटना से निपटने के लिए बस स्टैंड पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन की ओर से 160 ड्राइवर-कंडक्टरों की जोड़ी सूचीबद्ध कर ली है, जो बसों का संचालन करेंगे। इसके साथ ही करीब 50 बसें मंगलवार की शाम को महम, कलानौर, लाखन माजरा, सांपला, खरखौदा आदि के लिए रवाना कर दी गई, जहां से बुधवार सुबह बसों का संचालन होगा। लंबी दूरी पर जाने वाली करीब 30 बसों को इधर-उधर खड़ा करवा दिया गया है, जिनका संचालन तड़के बस स्टैंड के गेट से किया जाएगा। वहीं परमिट की बसों का संचालन भी बेरोकटोक किया जाएगा।
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य रोजाना की तरह बुधवार को भी 170-180 बसें संचालित करवाने का है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आरटीए ट्रैवल्स एजेंसी की 100 बसें 27 रुपये प्रति किमी. के हिसाब से मुहैया करवाएगा। डिपो की कई बसों को ग्रामीण रूटों व स्टैंडों पर भेज दिया गया है, जो बुधवार सुबह से चलेंगी। बस स्टैंड पर दिक्कत आने पर शहर में तीन स्थानों पर अस्थायी स्टैंड बनाकर बसें संचालित होंगी। हर हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंदर रावल, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed