Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways depot increased the fare of buses going to Jind, Hisar and Bhiwani

Rohtak News: सुखपुरा चौक पर चल रहा पुल निर्माण, 5 रुपये बढ़ा बस किराया

Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot increased the fare of buses going to Jind, Hisar and Bhiwani
10सीटीके48...रोडवेज बस अड्डा। संवाद
रोहतक। विकास कार्य के कारण हो रही असुविधा के साथ आम लोगों पर अब आर्थिक मार भी पड़ रही है। सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। बस स्टैंड से जींद, हिसार व भिवानी की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को करीब पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। इस अतिरिक्त दूरी का पांच रुपये शुल्क यात्रियों से वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक पर पिछले कुछ माह से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके चलते बस स्टैंड से भिवानी की ओर जाने वाला मार्ग बाधित है। सड़क पर बड़े गड्ढों व मिट्टी के टीलों के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन कुछ माह से राजीव गांधी स्टेडियम की ओर से होकर किया जा रहा है। यह अतिरिक्त दूरी करीब पांच किलोमीटर बनती है। रोडवेज को इस दूरी के लिए अतिरिक्त ईंधन खर्च करना पड़ रहा है। यह शुल्क वसूलने के लिए रोडवेज डिपो प्रशासन ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। संवाद
विज्ञापन

रोहतक-जींद का 65 रुपये था किराया, अब 70 वसूले जा रहे
जींद के लिए अब एक यात्री से पांच रुपये अधिक किराया वसूला जा रहा है। पहले रोहतक-जींद का किराया 65 रुपये था। अब यह बढ़कर 70 रुपये प्रति सवारी कर दिया गया है। यही स्थिति हिसार व भिवानी जाने वाली बसों का है। डिपो प्रशासन ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए पांच रुपये किराया बढ़ा दिया है। इस किराया वृद्धि का भार सीधे यात्रियों पर पड़ा है। हालांकि, यात्री खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं, मगर उन्हें दुविधा काफी अखरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण के चलते जींद, हिसार व भिवानी जाने वाली बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह करीब पांच किलोमीटर बनती है। इससे बस का खर्च बढ़ गया है, इसीलिए पांच रुपये किराया बढ़ाया गया है।
- हंसराज, एसएस, रोडवेज डिपो रोहतक।

10सीटीके48...रोडवेज बस अड्डा। संवाद

10सीटीके48...रोडवेज बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed