फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways buses will not run on Holi

होली पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Thu, 17 Mar 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run on Holi
रोहतक। होली की वजह से बस स्टैंड पर सवारियों की संख्या बुधवार काफी बढ़ गई है। इसके चलते सवारियों की भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन किया गया। यह व्यवस्था वीरवार को भी बदस्तूर जारी रहेगी। वहीं, सवारियों का आंकलन करने के लिए दो शिफ्ट में आठ निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को होली की वजह से सुबह से बसों का संचालन नहीं होगा। शाम पांच बजे के बाद चंडीगढ़ समेत कुछ ही रूटों पर बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन

त्योहार की वजह से बस स्टैंड पर सवारियों का आना विगत दिन से काफी बढ़ गया था। बुधवार की सुबह से स्टैंड पर सवारियों की भीड़ नजर आने लगी। जिसकी वजह से डिपो की सभी 195 बसों का संचालन किया गया। नजदीकी जिलों की बसों ने तीन से चार चक्कर लगाए। सवारियों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से निर्धारित समय पर बसों के संचालन की व्यवस्था बिगड़ गई। इसके चलते स्टैंड पर सवारियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन कराने की जिम्मेदारी निरीक्षकों को दी गई। वीरवार को भी काफी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है, जिसकी वजह से आठ निरीक्षक दो शिफ्ट में तैनात रहेंगे। वहीं, शुक्रवार को होली के दिन रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होगी। शाम पांच बजे के बाद सवारियां होने पर जरूरी रूट की बसें रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि वीरवार को सवारियों की संख्या के हिसाब से बसें रवाना की जाएगी। शुक्रवार को होली होने की वजह से सुबह से शाम पांच बजे तक बसों का संचालन नहीं होगी। इसके बाद सवारियां होने पर चंडीगढ़ समेत जरूरी रूट की बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed