फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads and streets will be constructed in the city at a cost of four crore rupees.

Rohtak News: शहर में चार करोड़ की लागत से होगा सड़कों व गलियों का निर्माण

Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roads and streets will be constructed in the city at a cost of four crore rupees.
22-सेक्टरों में नारियल फोड़कर सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करते हुए मेयर रामअवतार वाल्मीकि, वार
रोहतक। नगर निगम ने विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शहर में चार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों व गलियों का निर्माण होगा। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बुधवार को वार्ड सदस्यों व अधिकारियों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर विकास कार्याें का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क एवं रास्तों का निर्माण कार्यों शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वार्ड सदस्य रिंकू, सुरेश किराड, सुशील नांदल, कृष्णा, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व योगराज छिकारा, सहायक अभियंता तरूण कुमार, सुनील शर्मा व मंदीप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों में 3.59 करोड़ से बनेंगी सड़कें :

सेक्टरों में 3.59 करोड़ से सड़कें बनेंगी। सेक्टर-2-3 (पार्ट) की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य पर लगभग 1.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-2 की सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों पर लगभग 2.05 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। लंबे समय से इन क्षेत्रों की सड़कें खराब थीं।


1.06 करोड़ से बनेगा रेवेन्यू रास्ता

मेयर रामअवतार ने कहा कि वार्ड नंबर 4 और 5 के तहत आने वाले रेवेन्यू रास्ते पर लगभग 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। कार्यों के पूर्ण होने से इन वार्डों के निवासियों को वर्षों से चली आ रही आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में भी सुविधा होगी। मॉडल टाउन क्षेत्र में पावर हाउस से लाल कुआं तक सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 43.25 लाख रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग मॉडल टाउन एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख संपर्क मार्ग है जिस पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं।

22-सेक्टरों में नारियल फोड़कर सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करते हुए मेयर रामअवतार वाल्मीकि, वार

22-सेक्टरों में नारियल फोड़कर सड़कों के निर्माण का शुभारंभ करते हुए मेयर रामअवतार वाल्मीकि, वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed