फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadmap for admission to five year courses in Rohtak MDU is ready, prospectus may be released this week

Rohtak: एमडीयू में पांच वर्षीय कोर्सों में प्रवेश का खाका तैयार, इसी सप्ताह जारी कर सकता है प्रोस्पेक्टस

Sat, 18 May 2024 10:57 AM IST
नवीन दलाल विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 May 2024 10:57 AM IST
सार

रोहतक एमडीयू में नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी जोरों पर है। प्रोस्पेक्टस का खासा तैयार हो चुका है। इसके तहत 12वीं के आधार पर विवि में कराए जा रहे पांच वर्षीय कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने जा रही है। इस कोर्स की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी।

विज्ञापन
Roadmap for admission to five year courses in Rohtak MDU is ready, prospectus may be released this week
रोहतक एमडीयू - फोटो : संवाद

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र को लेकर एमडीयू प्रशासन ने पांच वर्षीय कोर्सेज में प्रवेश का खाका तैयार कर लिया है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) 21 मई व दो वर्षीय पीजी कोर्स की विवरणिका 8 जून को जारी करने की तैयारी है। विवरणिका को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एडमिशन कमेटी अपना फैसला सुनाएगी। कोविड के बाद से इस बार प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो रही है। इससे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


एमडीयू में नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारी जोरों पर है। प्रोस्पेक्टस का खासा तैयार हो चुका है। इसके तहत 12वीं के आधार पर विवि में कराए जा रहे पांच वर्षीय कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने जा रही है। इस कोर्स की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि स्नातक आधारित पीजी कोर्स की विवरणिका 8 जून को जारी करने की तैयारी है। इस कोर्स की कक्षाएं 25 जुलाई से लगेंगी। प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू होने से कक्षा भी समय पर लगना सुनिश्चित किया गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई समय पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एमडीयू में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एडमिशन कमेटी की बैठक हो चुकी है। यहां एक सब-कमेटी बनाई गई है। यह सब कमेटी नए सत्र में शुरू किए जाने वाले नए कोर्सेज के संबंध में फैसला लेगी। क्या कोर्स होगा, कोर्स की सीटें कितनी होंगी जैसे अन्य जरूरी फैसले लिए जाने हैं। इसके बाद विवरणिका जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी कर ली गई है। विवि प्रशासन प्रोस्पेक्टस का स्वरूप तैयार कर चुका है। इसे इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। पहले पांच वर्षीय व इसके बाद दो वर्षीय कोर्सेज की विवरणिका जारी की जाएगी। -प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed