{"_id":"647cdd13745d24bc310027d4","slug":"rithal-narwal-episode-cctv-footage-captured-the-girl-was-drying-clothes-on-the-terrace-before-dying-rohtak-news-c-17-roh1018-169709-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठाल नरवाल प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज लगी हाथ, मरने से पहले छत पर कपड़े सूखा रही थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिठाल नरवाल प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज लगी हाथ, मरने से पहले छत पर कपड़े सूखा रही थी युवती
Mon, 05 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। रिठाल नरवाल गांव में दो सप्ताह पहले 22 वर्षीय विवाहित युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई, यह राज अभी खुल नहीं सका है। लेकिन पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें वह घर की छत पर कपड़े सूखा रही है। अब सवाल उठता है कि अचानक उसकी मौत कैसे हो गई। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इस सवाल की गुत्थी पुलिस सुलझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। अब तक मामले में 18 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कोई भी पक्के तौर पर यह नहीं कह रहा है कि उसकी हत्या हुई है। ऐसे में पुलिस की जांच बरामद तथ्यों पर टिकी है। पुलिस ने मरने से पहले युवती के घर की फुटेज बरामद की है। फुटेज में 10 से 15 लोग अर्थी पर शव रखकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस समय वे दो युवक दिखाई नहीं दे रहे, जिनका युवक वायरल वीडियो में नाम ले रहा था। अब नए डीएसपी राकेश मलिक न केवल गांव का दौरा करेंगे, बल्कि पूरे मामले की की गहराई से छानबीन करेंगे।
23 मई को हुई थी युवती की मौत
मामले के अनुसार 23 मई की शाम पुलिस को सूचना मिली कि रिठाल नरवाल गांव में 22 वर्षीय युवती की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस शाम करीब पौने सात बजे गांव में पहुंची, जबकि तीन बजे संस्कार किया जा चुका था। किसी तरह पुलिस ने चिता से युवती की हड्डी बरामद की। उनको जांच के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। हालांकि परिजनों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है।