फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Riots inquiry committees 'affairs'

दंगों पर जांच कमेटियों का ‘जंजाल’

Thu, 24 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 24 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Riots inquiry committees 'affairs'
जाट आरक्षण - फोटो : भव्य नरेश
जाट आंदोलन के बाद दंगे और आंदोलन को भड़काने वालों का बचना मुश्किल है। प्रदेश सरकार ने दंगों की जांच के लिए एक के बाद एक जांच कमेटी का गठन करना शुुरू कर दिया है। इसी कड़ी में न्यायिक जांच आयोग का गठन करने की बात कही गई है। सबसे पहले उपद्रव के दौरान सरकारी अधिकारियों और पुलिस विभाग की लापरवाही की जांच करने के लिए रिटायर्ड आईपीएस प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दंगों से जुड़ी एफआईआर की मॉनिटरिंग करने और उनके स्टेटस को जांचने के लिए स्टेट विजिलेंस के  डीजीपी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया। इसी तरह अब पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा न्यायिक आयोग को देने की तैयारी है।  
विज्ञापन


100 से ज्यादा एसआईटी प्रदेशभर में करीब 100 से ज्यादा एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस विभाग की इन विशेष टीमों में करीब 600 से ज्यादा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। अधिकतर टीमों में जिले से बाहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जांच कमेटियों के एक जैसे सबूत
दंगों की जांच कर रही अधिकतर कमेटियों और विभागों के पास उपद्रव से जुड़े एक जैसे ही सबूत पहुंच रहे हैं। सभी के पास उपद्रव से जुड़ी वीडियो, ऑडियो और फोटो ही सबूत के तौर पर मौजूद हैं। चाहे वह मानवाधिकार आयोग हो या फिर प्रकाश सिंह कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed