{"_id":"698b9bc4fbe8ec5f65027f61","slug":"richa-won-the-chess-competition-and-anjali-won-the-badminton-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-808413-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शतरंज स्पर्धा में रिचा और बैडमिंटन में अंजलि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शतरंज स्पर्धा में रिचा और बैडमिंटन में अंजलि ने मारी बाजी
विज्ञापन
सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंतर कक्षा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा की देखरेख व खेल प्रभारी डॉ. मांगेराम के नेतृत्व में हुई शतरंज स्पर्धा में रिचा (बीए प्रथम वर्ष) और बैडमिंटन-टेबल टेनिस में अंजलि (एमए हिंदी) प्रथम स्थान पर रही।
शतरंज स्पर्धा में खुशी (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय, तानिया (बीए द्वितीय वर्ष) और पायल (बीए तृतीय) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सपना ने (एमए इतिहास) द्वितीय व खुशी ने (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान हासिल किया।
टेबल टेनिस में भावना (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय व अंशुल (बीए तृतीय वर्ष इतिहास ऑनर्स) तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्राओं को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल प्रभारी डॉ. मांगेराम व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं को बधाई दी।