फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   retired ex army man killed his wife and commits suicide

पैरोल पर आने के बाद पूर्व फौजी का दिल दहला देने वाला काम, पहले पत्नी की हत्या की फिर...

Wed, 25 Sep 2019 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
retired ex army man killed his wife and commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में करीब 25 दिन की पैरोल पर आए पूर्व फौजी ने पत्नी की बांस के डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके सिर व चेहरे पर डंडे से कई वार किए। बाद में खुद फंदे पर लटक गया। पुलिस और परिजन हत्या व आत्महत्या के कारण बताने से बच रहे हैं। पुलिस ने बॉक्सर बेटे की शिकायत पर हत्यारोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी की हत्या का आरोपी पूर्व फौजी दो सितंबर को पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामगोपाल कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी समुंदर सिंह हुड्डा (55) का शव सोमवार सुबह फंदे पर व उसकी पत्नी कृष्णा (48) का शव पर फर्श पर पड़ा मिला। मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाला किरायेदार सोमवार अल सुबह पानी की मोटर चलाने नीचे आया था। तब फर्श पर खून पड़ा देखा।
विज्ञापन


यह देखकर वह वापस ऊपर पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस व एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। टीम ने मौके का मुआयना कर वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए। शव के पास से ही बांस का एक डंडा बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बॉक्सर विकास के बयान पर उसके पिता समुंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ कृष्णा की हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बॉक्सर बेटे का आरोप- पिता ने मां की हत्या कर सीढ़ियों की ग्रिल में लगाया फंदा
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बॉक्सर विकास का आरोप है कि पिता समुंदर सिंह हुड्डा ने उसकी मां कृष्णा की हत्या की। उसके बाद वह खुद फंदे पर लटक गया। फंदा सीढ़ियों की ग्रिल में लगाया था। उसने बाइक पर चढ़कर गले में फंदा डाला और छलांग लगा दी। बेटे ने बताया कि उसका पिता तीन दिन पहले ही अपने भाइयों के मिलकर जसिया से लौटा था।

वर्ष 2002 में भाई पर चलाई गोली लग गई थी भतीजी को
पूर्व फौजी समुंदर सिंह हुड्डा दो साल की भतीजी की हत्या के मामले में उम्रकैद भुगत रहा था। वर्ष 2002 में आरोपी ने अपने भाई की हत्या की नीयत से गोली चलाई थी। यह गोली उसकी दो साल की भतीजी को जा लगी। हत्या के इस मामले में अदालत ने चार साल पहले ही उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसी केस में वह पैरोल पर आया था। उसे 27 सितंबर को वापस जेल जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed