फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Residents of Ambedkar Colony staged a four-hour sit-in protest over the water issue.

Rohtak News: आंबेडकर कॉलोनी वासियों ने पानी की समस्या को लेकर चार घंटे दिया धरना

Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ambedkar Colony staged a four-hour sit-in protest over the water issue.
22-रोहतक के जन स्वास्थ्य ​विभाग के कार्यकारी अ​भियंता कार्यालय पर धरना देते आंबेडकर कॉलोनी वासी - फोटो : samvad
रोहतक। वार्ड-21 की आंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 3 में करीब 100 घरों के लोग कई महीनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने समस्या को लेकर सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर चार घंटे धरना दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी शशि ने बताया कि पानी न आने की शिकायत समाधान पोर्टल और जन स्वास्थ्य विभाग में 16 दिन पहले दी गई थी। इससे पहले भी कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में लोग टैंकर मंगवाकर या हैंडपंप के सहारे काम चला रहे हैं। दूषित पानी से खाज-खुजली और पेट की बीमारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर ने बताया कि धरने के बाद भी जब अधिकारी मिलने नहीं आए तो कॉलोनी वासी उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिलने पहुंचे। उपायुक्त ने तुरंत कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार को फोन कर कहा कि कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान करें। इसके बाद कॉलोनीवासी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। कार्यकारी अभियंता ने संदीप कुमार ने मौके पर ठेकेदार को फोन कर समस्या पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने कहा कि 10 दिन के अंदर गली नंबर तीन में पेयजल सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर कॉलोनी निवासी घर लौट गए। धरने में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सतपाल, महेंद्र, सूरज, अनीता, गीत, सोनू, मनीषा, गूगल, आशा, मेवा, बाला, नीलम, शशि, संतरा, कालो, कपूरी व ओम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed