फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Reservation will be given from the cadre like the center in the promotion of employees in Haryana

हरियाणा: कर्मचारियों की पदोन्नति में केंद्र की तरह कैडर से देंगे आरक्षण, सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Mon, 13 Jun 2022 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 01:10 AM IST
सार

हरियाणा में एक संस्थान का नाम संत कबीर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले कि कबीर के जन्मस्थान बनारस की यात्रा पर रेलवे का किराया मिलेगा। समाज की पांच एकड़ जमीन में 51 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Reservation will be given from the cadre like the center in the promotion of employees in Haryana
संबोधित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कर्मियों की पदोन्नति में केंद्र सरकार की तरह कैडर से आरक्षण का प्रावधान होगा। प्रदेश में अनुसूचित जाति व पिछड़े समाज की जितनी शिक्षण संस्थान व धर्मशालाएं हैं, उनमें एक कमरा मिलने पर शिक्षा विभाग पुस्तकालय की व्यवस्था कराएगा। इन धर्मशालाओं में पांच किलोवाट के सोलर प्लांट पर 75 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। प्रदेश में एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम से होगा। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का नाम संत कबीर कुटीर किया जाएगा। यह बात रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने रोहतक में कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रोहतक में नई अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय कबीर दास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनआईटी और आईआईटी में आरक्षण की व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। समाज की साढ़े पांच एकड़ जमीन में शिक्षण संस्थान की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 51 लाख रुपये तक का प्रोजेक्ट सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्वामी आत्मानंद शिक्षण संस्थान का शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि संत कबीर के जन्मस्थान बनारस की, जो भी यात्रा करना चाहता, उसको रेलवे का किराया दिया जाएगा। प्रदेश में एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम से होगा। उनके सरकारी आवास का नाम संत कबीर कुटीर किया जाएगा। हम कबीर के सिद्धांतों के अनुरूप अंत्योदय के लिए वचनबद्ध हैं। जात-पात का भेदभाव भूलकर मानव से प्रेम का संकल्प लें। प्रदेश में संत-महापुरुषों की जयंती पर राज्यस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गरीब, पीड़ित और वंचित को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में 156 स्थानों पर 570 अंत्योदय मेला दिवस आयोजित किए गए हैं। अब तक 48 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के लिए 4,037 को ऋण दिया जा चुका है।

प्रदेश में अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। उच्चतर शिक्षा के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार की ओर से 12वीं तक मुफ्त पुस्तकें, वर्दी व लेखन सामग्री दी जा रही है। गरीब परिवारों की बेटियों की कॉलेज-यूनिवर्सिटी में फीस नहीं लगती है। स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले में 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 

सांसद सुनीता दुग्गल का किया सम्मान 
सांसद सिरसा सुनीता दुग्गल ने मुख्यमंत्री को मंच पर मामा कहा तो मुख्यमंत्री ने तुरंत खड़े होकर उनको भांजी मानकर मान-सम्मान किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि रोहतक में उनका नानका है। रोहतक मेडिकल कॉलेज में जन्म हुआ था। इस तरह से उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मामा कहकर पुकारा था। यह सुनकर मुख्यमंत्री खड़े हुए और उनका भांजी के रूप में मान-सम्मान किया। 

संत कबीर की वाणी करती है सभी का मार्गदर्शन : ओपी धनखड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संत कबीर दास ने जनमानस को जागरूक किया। उनकी वाणी आज भी मार्गदर्शन करती है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग कबीर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनकी शिक्षा को आत्मसात करें। कबीर दास के दोहों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि मन चंगा हो तो सब चंगा हो जाए।  

अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के कल्याण में हो रहे काम : अनूप 
प्रदेश के श्रम व रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण में कार्य किए जा रहे हैं। इस समाज की सभी संस्थाओं की मदद की जा रही है। 

पूरा मान-सम्मान देते हुए राज्यसभा में भेजा : सांसद पंवार 
राज्यसभा के सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा ने समाज को पूरा मान-सम्मान देते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का कार्य किया है। उन्होंने संत कबीर दास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज का हित भाजपा में है।

स्वामी आत्मानंद आश्रम ने मुख्यमंत्री को पहनाई पगड़ी
स्वामी आत्मानंद आश्रम की तरफ से मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सर्व समाज की तरफ से कबीर साहित्य भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने सतिभाई साईदास सेवादल के नरेश, गुलशन, मोहन को सम्मानित किया। इस संस्था ने कोविड काल के दौरान श्रमिकों व गरीबों को खाना उपलब्ध कराया था। रविवार को भी संस्था ने लंगर की व्यवस्था की थी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पद्मश्री प्रह्लाद सिंह को सम्मानित किया 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मध्य प्रदेश से समारोह में पहुंचे पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपाणिया को बुके भेंटकर स्वागत किया। टिपाणिया ने संत कबीर दास की वाणी व दोहों से संगत को निहाल किया।
 
डॉ. अमित अग्रवाल ने भेंट किया कबीर साहित्य 
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने विभाग के संकलित कबीर साहित्य मुख्यमंत्री को भेंट किया।

समारोह में ये भी मौजूद रहे
समारोह में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, एडीसी महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग, वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, हीरा लाल नंबरदार, पूर्व विधायक सरिता नारायण खुंडिया व रमेश खटक, ओमप्रकाश निनाणिया, भारत भूषण खुंडिया, रमेश भाटिया, सूरजमल किलोई, अजय खुंडिया, योगेश अरोड़ा, राजेश जैन, राजीव जैन, सुरेश किराड़, जोगेंद्र सैनी, कुलविंदर सिक्का आदि मौजूद रहे।


अभी सभी वर्गों के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को ही पदोन्नति में आरक्षण
चंडीगढ़।
हरियाणा में अभी सभी वर्गों के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को ही पदोन्नति में आरक्षण है। लेकिन, वह भी पूरी तरह से लागू नहीं है। इसे लागू करने में समय-समय पर कानूनी अड़चनें आती रही हैं। मुख्यमंत्री की ताजा घोषणा अनुसार केंद्र की तर्ज पर सभी कर्मियों को कैडर आधारित आरक्षण दिया जाएगा। केंद्र के कर्मचारियों को प्रथम से चतुर्थ श्रेणी तक पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान है। हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ ने बीते दिनों रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्र सरकार का पदोन्नति में आरक्षण नियम लागू करने के लिए ज्ञापन दिया था। संघ के पूर्व प्रेस सचिव भूप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से कर्मचारियों को पदोन्नति में सही मायने में आरक्षण मिलने की उम्मीद बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed