फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Renuka of Saini B.Ed College stands first in B.Ed second year result

Rohtak News: बीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम में सैनी बीएड कॉलेज की रेणुका प्रथम

Sat, 10 Aug 2024 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Renuka of Saini B.Ed College stands first in B.Ed second year result
10सीटीके31..सैनी बीएड कॉलेज में रेणूका प्रथम, नताशा द्वितीय स्थान पर आने के बाद मौजूद विद्यार्थ
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम में सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज की रेणुका प्रथम, नताशा द्वितीय व इंसुल बंसल तृतीय रही। कॉलेज पहुंचने पर इन छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्टाफ ने मिठाई खिलाकर पास होने की खुशी साझा की। छात्रा रेणुका ने 78.96 प्रतिशत व नताशा ने 78.82 प्रतिशत अंक लेकर कालेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि सैनी कॉलेज से बीएड करके हमें गर्व है। यहां किए अध्ययन का समय हमेशा याद रहेगा। सैनी बीएड कॉलेज के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने गर्वनिंग बॉडी के सदस्यों समेत छात्राओं व स्टाफ को मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ सदस्य छात्राओं के प्रति समर्पित होकर काम करते हैं। छात्राएं भी मेहनत से अध्ययन करती हैं। इसलिए इस बार भी अच्छा परिणाम आया है। इस मौके पर कॉलेज के उप प्रधान सुरेंद्र सिंह सैनी, महासचिव राजेश सैनी, कैशियर अमित सैनी, सदस्य गौतम सैनी, राजवीर सैनी, प्रवीण सैनी, नरेंद्र सैनी, श्याम कटारिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed