फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Remove one lakh 27 thousand rupees from the account on the pretext of downloading the app

एप डाउनलोड कराने के बहाने खाते से उड़ाए एक लाख 27 हजार रुपये निकाले

Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Remove one lakh 27 thousand rupees from the account on the pretext of downloading the app
जिले में साइबर ठग हर रोज नए-नए तरीकों से उपभोक्ताओं के खातों से राशि निकाल रहे हैं। गांधी कैंप के युवक अनिल चचड़ा के खाते से साइबर ठगों ने एक एप डाउनलोड कराकर अकाउंट से 1 लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनिल चचड़ा ने शिकायत दी है कि वीरवार को उसके फोन पर एक युवक का फोन आया कि वह पेटीएम कंपनी का अधिकारी बोल रहा है। आप पेटीएम यूज करते हो क्या, मैंने हामी भर दी तो उसने मुझे फोन में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने को बोला। जैस ही एप डाउनलोड करना शुरू किया तो बैंक की डिटेल मांगी गई। उसने सारी डिटेल उस एप में दे दी। थोड़ी देर बादसात बार में एक लाख 27 हजार रुपये निकल लिए गए। उसी नंबर पर फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। उसी समय पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूं हो चुकी है पहले भी निकासी
केस-1
गोहाना रोड निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बीमा कंपनी के कस्टमर केयर में फोन किया कि उसके खाते में रुपये आने थे, जो अभी तक भी नहीं आए हैं। कस्टमर केयर वालों ने सुनील के पास एक लिंक भेज कर कहा कि इस पर क्लिक करके आप सारी जानकारी ले सकते है। सुनील ने लिंक पर क्लिक किया तो कु छ देर बाद खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए। बैंक में जाकर पता किया तो झारखंड के किसी मनोहर नामक व्यक्ति के खाते में रुपये ट्रांसफर किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
एमडीयू की छात्रा साक्षी के साथ ठगों ने उसके खाते में दो रुपये डाल दिए। बाद में फोन कर उससे जानकार हासिल कर ली। बीस मिनट बाद ही खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों में रोहतक, झज्जर, हिसार, दादरी, भिवानी व अन्य जिलों के लोग भी साइबर ठगों का शिकार हो रहे है।

यदि किसी का फोन आए और बैंक से संबधित जानकारी मांगे तो आधार कार्ड व बैंक से संबधित किसी तरह की जानकारी साझा ना करे। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे, एटीएम व क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी से साझा ना करे। गूगल पर सर्च किए गए किसी भी कस्टमर केयर नंबर को वेरिफाई करने के बाद ही उसको प्रयोग में लेकर आए।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed