फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Religious organization got cleaning done on railway road, striking workers spread garbage back

रेलवे रोड पर धार्मिक संगठन ने कराई सफाई, हड़ताली कर्मियों ने वापस कचरा फैलाया

Wed, 26 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Religious organization got cleaning done on railway road, striking workers spread garbage back
आकाशवाणी के पास वापस कचरा फैलाते हड़ताली कर्मचारी। अमर उजाला
25 सीटीवाई 102, 103, 104, 105
विज्ञापन

रेलवे रोड पर धार्मिक संगठन ने कराई सफाई, हड़ताली कर्मियों ने वापस कचरा फैलाया
- हड़ताल का आठवां दिन : शहर में टकराव के हालात, अब सड़क व गलियों के बीच में लगने लगे हैं कचरे के ढेर, आग लगाने को मजबूर लोग
- नगर निगम के सफाई कर्मियों ने किया भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड से लेकर आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन
- सरकार ने बुधवार दोपहर तक मांग नहीं पूरी की तो हड़ताल और आगे बढ़ा दी जाएगी
- काले झंडे लेकर मनाई सफाई कर्मियों ने सोमवार को दिवाली
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर के हालात बद से बदतर होने के टकराव के बनने लगे हैं। मंगलवार को एक धार्मिक संगठन ने रेलवे रोड बाजार में सफाई करवा दी। जब हड़ताली कर्मियों को पता चला तो वे जुलूस के तौर पर आंबेडकर चौक से झज्जर रोड व रेलवे रोड पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में कचरे को वापस बिखरा दिया। साथ ही ऐलान किया कि अगर बुधवार दोपहर तक सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल और आगे बढ़ा दी जाएगी। उधर, चौक व चौराहों के बाद कचरा सड़क व गलियों के बीच में सड़ने लगा है। मजबूरी में लोग कचरे में आग लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 अक्तूबर से नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पहले जहां पक्के कर्मचारी सड़कों व गलियों की सफाई नहीं कर थे, लेकिन निजी एजेंसी के कर्मचारी चौक व चौराहों से कचरा उठाकर भिवानी रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर डाल रहे थे। दिवाली से एक दिन पहले हड़ताली कर्मियों ने निजी एजेंसी के कर्मचारियों को भी कचरा उठाने से रोक दिया। इससे दिवाली पर कचरे के ढेर लग गए, जो दिवाली के बाद और ज्यादा बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह हड़ताली कर्मी सुबह नौ बजे नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री भी कर्मचारियों को संबोधित करने पहुंचे। उनके जाने के बाद दोपहर हड़ताली कर्मियों ने आंबेडकर चौक से लेकर झज्जर रोड, रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड पर पहुंचे और सड़कों पर पड़े कचरे को और ज्यादा फैला दिया।
विज्ञापन

उधर, दिवाली की रात आतिशबाजी व कचरा न उठने से रेलवे रोड पर मंगलवार सुबह सड़क पर जगह-जगह कचरा फैल गया। एक धार्मिक संगठन के युवा मंडल के पांच से छह युवकों ने झाड़ू से सड़क की सफाई की। इसकी वीडियो वायरल हो गई। सूचना पाकर नगर निगम में धरने पर बैठे सफाई कर्मी नाराज हो गए। प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक व झज्जर रोड से होते हुए रेलवे रोड पर पहुंचे और एकत्रित किये गए कचरे को वापस सड़क पर बिखेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मी के महासचिव बोले-सरकार के साथ लड़ाई में साथ दे समाज, कमजोर न करे
नगर निगम कर्मचारी संघ के महासचिव श्रवण बोहत का कहना है कि एक धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े युवा मंडल की तरफ से रेलवे रोड की सफाई की गई। इससे नाराज हड़ताली कर्मी रेलवे रोड पर पहुंचे और वापस कचरा फैला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed