{"_id":"65df9bad9c45fbd9290443f4","slug":"reliefcompensation-amount-handed-over-to-eight-land-owners-rohtak-news-c-17-roh1020-371193-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राहत...आठ भू-स्वामियों को सौंपी मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राहत...आठ भू-स्वामियों को सौंपी मुआवजा राशि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक के साथ प्रस्तावित सड़क से प्रभावित आठ भू-स्वामियों को बुधवार मुआवजा राशि सौंपी गई है। ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क के निर्माण में अब तेजी से कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि मुआवजा लेने के साथ ही भू-स्वामियों द्वारा तहसील रोहतक में भूमि की मलकियत नगर निगम के नाम करवाई गई। इस दौरान नगर निगम की और से लेखा अधिकारी व भू-अधिकारी उपस्थित रहे तथा शेष प्रभावित भू-स्वामियो को भी जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए जा चुके है। अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिए जा चुके है कि इस कार्य को गंभीरता से ले तथा कार्य में तेजी लेकर आए ताकि सड़क निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द आरंभ किया जा सके। आस-पास के निवासियों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण क्षेत्र से निर्माणों का कब्जा हटवाने का कार्य प्रगति पर है जल्द ही कब्जा कार्रवाई का कार्य कर लिया जाएगा। इस दौरान आनंद शर्मा, ममता, रमन, राहुल सपड़ा आदि को मुआवजा राशि दी गई।ए